आज के मुकाबले में हैदराबाद के इन तीन खिलाड़ियों से दिल्ली कैपिटल्स को रहना होगा सचेत
नई दिल्ली। आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला है, आज के मैच में जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। लेकिन आज के मैच से पहले दिल्ली ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने हैदराबाद के तीन खिलाड़ियों को लेकर सचेत किया है। स्टोइनिस ने आज के मुकाबले से पहले कहा कि दिल्ली की टीम को निडर होकर अपना खेल दिखाने की जरूरत है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लीग मैच में प्वाइंट टेबल पर दूसरे स्थान पर रही थी, लेकिन पहले क्वालिफायर में दिल्ली को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हमे राशिद खान, डेविड वार्नर और केन विलियम्सन से सचेत रहने की जरूरत है। स्टोइनिस ने कहा कि मुझे लगता है कि हम अच्छा खेल रहे हैं, आज के मैच में हमे निडर क्रिकेट खेलने की जरूरत है। हमारे पास अच्छा मौका है। इतने लंबे टूर्नामेंट में तकरीबन हर टीम नीचे से ऊपर पहुंची है। लीग मैच में प्वाइंट टेबल पर दूसरे पायदान पर रहे थे, ऐसे में हमारे पास फाइनल में पहुंचने का मौका है।
आज के मैच से पहले स्टोइनिस ने कहा कि हैदराबाद की टीम खतरनाक टीम है, लेकिन हमने अच्छा क्रिकेट खेला है, ऐसे में मुझे लगता है कि हम मैच जीतने में कामयाब रहेंगे। हैदराबाद की टीम अच्छी है, उनके पास अच्छे बल्लेबाज हैं, ना सिर्फ अच्छे बल्लेबाज बल्कि टीम के पास खतरनाक गेंदबाज हैं, लिहाजा आज का मैच काफी अच्छा होने वाला है। बता दें कि इससे पहले आरसीबी के खिलाफ क्वालिफायर मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी और केन विलियम्सन ने शानदार मैच जिताऊ पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
