IND vs AUS : कब हुआ था दोनों टीमों के बीच पहला Test मैच, किसने जीते सर्वाधिक मुकाबले?
India vs Australia test Series : भारतीय क्रिकेट टीम अब ऑस्ट्रेलिया(India vs Australia) के खिलाफ चार मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी खेलने के लिए 17 दिसंबर को एडिलेड के मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम जब पिछली बार यहां आई थी तो उन्होंने ट्राॅफी अपने नाम की थी। अब कोहली की नजरें ट्राॅफी को अपने पास कायम रखने के लिए पहले मैच में जीत के साथ सीरीज का आगाज करना होगा। हालांकि विराट सेना(Virat Sena) के लिए यह आसान नहीं होगा, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में देखें तो कंगारू कम नहीं हैं। आइए जानें कब दोनों टीमों के बीच खेला गया था पहला टेस्ट मैच व किसने सर्वाधिक मैच जीते?
इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 1947 में 28 नवंबर से 4 दिसंबर ब्रिस्बेन में खेला गया था। इस मुकाबले में हालांकि भारत को हार का सामना करना पड़ा था। कंगारूओं को भारतीय टीम को एक पारी और 226 रनों के बड़े अंतर से मात दे दी थी। उस समय 5 मैचों की सीरीज हुई थी जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से अपने नाम किया था। दोनों देशों के बीच अबतक 98 टेस्ट मैच हुए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 42 और भारत ने 28 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 27 मैच ड्रॉ रहे और एक मैच टाई भी रहा है। यानी कि आंकड़ों के हिसाब से कंगारूओं का पलड़ा भारी रहा है।
भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 साल बाद टेस्ट में पहली जीत नसीब हुई थी। 1959 के कानपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने हराया था तो वहीं भारत की पहली सीरीज जीत 1979 में आई थी। तब ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत आई थी, जिसमें टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से मेहमान टीम को राैंदा था। जबकि इनके बीच आखिरी सीरीज 2018-19 में खेली गई । यह बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी ही थी जिसमें भारत ने विराट कोहली के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। बता दें कि यह पहला मौका आया था जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में टेस्ट सीरीज में हराया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
