पूर्व PM राजीव गांधी के नाम से खेल रत्न अवॉर्ड देने पर बबीता फोगाट ने उठाया सवाल
नई दिल्ली: हर साल की तरह इस साल भी भारतीय खेल जगत के नेशनल अवॉर्ड खिलाड़ियों के लिए घोषित हो चुके हैं। इस दौरान पहलवान विनेश फोगाट को खेल रत्न अवॉर्ड मिला है।
विनेश की बहन और दिग्गज महिला पहलवान बबीता फोगाट ने भारतीय खेल अवॉर्ड के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम होने पर तंज कस दिया है।
बवीता अपने अंदाज में तंज कसने के लिए जानी जाती हैं। कई बार उनके तरीके बिल्कुल सीधे होते हैं। और इस पर भी उन्होंने उसी स्टाइल में एक तंज किया है।
बवीता ने खेल रत्न अवॉर्ड में राजीव गांधी का नाम जुड़ा होने पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है। उस ट्वीट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है-
"क्या राजीव गांधी के नाम से इसलिए खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता है कि उन्होंने एक बार भारत से खड़े-खड़े इटली में भाला फेंक दिया था।"
बवीता का यह ट्वीट काफी वायरल हो चुका है। इस ट्वीट को अब तक 64 हजार लाइक्स आ चुके हैं और 13 हजार लोगों ने इसको रीट्वीट किया है जबकि 7 हजार से कमेंट किए है।
हाल ही में हरियाणा सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगट और कबड्डी खिलाड़ी कविता देवी को अपने खेल और युवा मामले विभाग में उप निदेशक नियुक्त किया है।
अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगट एक प्रसिद्ध कुश्ती कोच महावीर फोगट की बेटी हैं। हिंदी फिल्म "दंगल" की सफलता के बाद फोगट देश में एक घरेलू नाम बन गया, जो फोगट बहनों, उन सभी पहलवानों और उनके पिता के जीवन पर आधारित है।
फोगट ने भाजपा में शामिल होने का फैसला करने से पहले हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के रूप में काम किया था और बाद में राज्य के दादरी विधानसभा क्षेत्र से 2019 के विधानसभा चुनावों में असफल रहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

