IPL 2020 के शैड्यूल में हुआ बदलाव, अब इस तारीख को खेला जाएगा फाइनल
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के स्थगित होते ही बीसीसीआई के लिए आईपीएल करवाने के रास्ते खुल चुके हैं। टूर्नामेंट में 19 सितंबर को यूएई में करवाया जाएगा। पहले खबर थी कि फाइनल मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा, लेकिन अब इसमें बदलाव आया है। खबर है कि फाइनल मुकाबला 8 की जगह 10 नवंबर को खेला जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह टूर्नामेट 51 की जगह 53 दिन का होगा।
हालांकि, आखिरी फैसला दो अगस्त को होने वाली आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल बैठक में लिया जाएगा। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, फाइनल के लिए तय की जा रही तारीख 10 नवंबर दिवाली के हफ्ते के बीच ही है। पहले खबर दी थीं कि ब्रॉडकास्टर तय शेड्यूल से बहुत ज्यादा खुश नहीं है और उसने इसे लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। स्टार कास्ट दिवाली के सप्ताह का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहता है। इस साल दिवाली 14 नवंबर को है ऐसे में वह चाहता है कि फाइनल दिवाली के हफ्ते में ही खेला जाए। अगर ऐसा होता है तो यह पहला मौका होगा जब आईपीएल का फाइनल मुकाबला रविवार को नहीं खेला जाएगा।
दो दिन बढ़ जाने का सीधा सा मतलब ये होगा कि भारत की टीम जब ऑस्ट्रेलिया दाैरे के लिए जाएगी तो वो सीधा UAE से ऑस्ट्रेलिया जाएगी। यानी कि टीम भारत नहीं आएगी। बता दें कि IPL की तारीखें 19 सितंबर से 8 नवंबर तक फिक्स हो चुकी हैं। फाइनल न खेल रहे खिलाड़ियों को भी भारत आने की इजाजत नहीं होगी, वह वही रहकर ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए लगाए गए कैंप में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक फाइनल मैच के बाद बाकी खिलाड़ी भी कैंप का हिस्सा बनेंगे और वहां से साथ में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। जैव सुरक्षा नियामों का पालन करते हुए खिलाड़ियों को आईपीएल और ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अपने परिवार से मिलने की इजाजत नहीं होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
