Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ind Vs Aus: तीसरे टेस्ट मैं रोहित और गिल ने तोड़ा 53 साल पुराना रिकॉर्ड

Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी एक बार फिर से भारतीय सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 71 रनों की पार्टनरशिप की। इस दौरान गिल ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाएं जबकि रोहित शर्मा ने 98 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। हालांकि दोनों ही बल्लेबाज अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं तब्दील कर सके लेकिन इस शानदारी साझेदारी की बदौलत अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड जरूर दर्ज कर लिया है।

अहम बात यह है कि शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच से की है। शुभमन गिल का यह दूसरा टेस्ट मैच है। तीसरे टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में गिल और रोहित ने अच्छी साझेदारी की। पहली पारी में दोनों ने 70 रनों की साझेदारी की तो दूसरी पारी में दोनों के बीच 71 रनों की साझेदारी हुई। इस शानदार साझेदारी की बदौलत रोहित और गिल ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब मैच की दोनों ही पारियों में सलामी बल्लेबाजों ने 50 से अधिक रन की साझेदारी की हो। इससे पहले 1967-68 में भारतीय बल्लेबाज यह कारनामा करने में सफल हुए थे।

बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत-ऑस्ट्रेलिया 1-1 की बराबरी पर हैं। दोनों ही टीमें इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। टीम के सलामी बल्लेबाज पवेलियन जा चुके हैं और अब पूरा दारोमदार कप्तान अजिंक्या रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पर है। पांचवे नंबर के बल्लेबाज हनुमा विहारी अभी तक बैट से कुछ खास नहीं कर सके हैं। वहीं रवींद्र जडेजा और रिषभ पंत चोटिल हैं, लिहाजा उनकी बल्लेबाजी को लेकर संशय बरकरार है। पांचवे दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 309 रनों की दरकार है।

Story first published: Sunday, January 10, 2021, 14:37 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+