Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीबीसी फ़न एंड गेम्स: खेलों की चटपटी बातें

बीबीसी फन एंड गेम्स: खेल जगत की इस हफ़्ते की बातें एक नये और तरोताज़ा अंदाज़ में लेकर आया है बीबीसी हिंदी एफएम का कार्यक्रम

महेन्द्र सिंह धोनी ने इस हफ्ते भारतीय एकदिवसीय टीम के कप्तान के रुप में एक साल पूरा किया. कार्यक्रम में एक नज़र डाली गई है इस एक साल में उनकी उप्लब्धियों पर.

धोनी ने अपनी पढ़ाई जारी रखना का फैसला किया है. उनके विषयों के बारे में बता रहे हैं रांची के सेंट ज़ेवियर्स के डीन जयंत सिंहा ने और साथ ही सुनिये क्या कहना है कॉलेज के छात्रों का इस बारे में.

इस हफ्ते तेरह पूर्व और मौजूदा बांग्लादेशी क्रिकेटर बाग़ी क्रिकेट लीग आई सी एल के साथ जुड़े, ढाका वॉरियर्स के नाम से, जो इस लीग की नौवीं टीम होगी. पूर्व बांग्लादेशी कप्तान हबीबुल बशर बता रहे हैं कि ये निर्णय आसान नहीं था क्योंकि इसके बाद शायद उन्हें अपने देश के लिये खेलने का मौका न मिले.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इन सभी तेरह खिलाड़ियों पर दस साल तक देश के लिये खेलने पर बैन लगा दिया. इस बारे में आई सी एल से जुड़े पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का कहना था कि उनकी लीग किसी भी खिलाड़ी को अपने देश के लिये खेलने से नहीं रोकती है, लेकिन अगर कोई और इन खिलाड़ियों को रोके तो फिर उनका कोई दोष नहीं हैं.

कार्यक्रम में इसके अलावा सुनिये आई पी एल की मुम्बई इंडियन्स टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर को. सचिन कह रहे हैं कि उन्हें इस लीग के पहले टूर्नामेंट का हिस्सा बनने की खुशी है और ट्वेन्टी 20 पूरे परिवार के लिये मनोरंजन का अच्छा तरीका है. सायना नेहवाल

बीबीसी फन एंड गेम्स में बात हो रही है बैडमिंटन की उभरती खिलाड़ी सायना नेहवाल की जो चाइनीज़ ताइपे ग्रॉं प्री जीतकर दो ग्रॉं प्री जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. सायना बता रही हैं कि अपने करियर के इस मुकाम तक पहुंचने के लिये उन्होंने बचपन से काफी मेहनत की है.

सायना के कोच और पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन पुलेला गोपीचंद कहते हैं कि बीजिंग ओल्मपिक्स में बेहतरीन प्रर्दशन के बाद ताइपे में सायना की जीत स्पेशल है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+