बीबीसी फन एंड गेम्स
हैमिल्टन में इस हफ़्ते भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टैस्ट मैच जा रहा है.
सचिन तेंदुलकर ने ठोंका अपना 42वां टेस्ट शतक. कार्यक्रम में सुनिए सचिन को जिन्होंने इस शतक को बाघों के संरक्षण के लिए समर्पित किया. उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने शतकों की गिनती नहीं करते क्योंकि वो इस बारे में अंधविश्वासी हैं.
राहुल द्रविड़ ने पहले टेस्ट के दौरान लपका अपना 181वाँ कैच और ऑस्ट्रेलियाई मार्क वॉ के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा कैचों के रिकॉर्ड की बराबरी की. सुनिये कौन से कैच राहुल के लिए सबसे ज़्यादा ख़ास हैं.
इसके अलावा सुनिए जाने-माने फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा को जो इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के ड्रेस डिज़ाइनर हैं.
मनीष बता रहे हैं इस बार टीम की यूनिफ़ॉर्म में क्या बदलाव किए गए हैं.
शाहरुख़ ख़ान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की ड्रेस में इस बार कुछ बदलाव दिखेंगे
साथ ही मनीष मल्होत्रा ये भी कहते हैं कि उनका नया कलेक्शन आईपीएल और कोलकाता नाइट राइडर्स से प्रेरित है.
कार्यक्रम में सुनिए वैस्टइंडीज़ के पूर्व बल्लेबाज़ ब्रायन लारा को जो कह रहे हैं कि इस साल होने वाला ट्वेन्टी-20 विश्व कप भारत या पाकिस्तान जीत सकता है.
भारतीय गेंदबाज़ ईशांत शर्मा कहते हैं कि भारत दूसरा टी-20 विश्व कप भी जीतना चाहेगा.
क्रिकेट के अलावा कार्यक्रम में फ़ॉर्मूला वन के नए नियम के बारे में भी बात हो रही है.
इस नियम के मुताबिक़ सबसे ज़्यादा रेस जीतने वाला ड्राइवर विश्व चैंपियन माना जायेगा. एफ़वन के बर्नी एक्लेस्टोन कहते हैं कि बिना सबसे ज़्यादा रेस जीते विश्व चैंपियन बनना सही नहीं है.