राष्ट्रमंडल खेलों की तय्यारियों को लेकर इस पूरे हफ़्ते मची रही ज़बरदस्त उथल पुथल से आपको रूबरू कराएगा इस हफ्ते बीबीसी फन एन्ड गेम्स.
शुरुआत गेम्स विलेज के मुआयने से जिसके बाद ही राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक हूपर ने तय्यारियों के अधूरेपन और खिलाडि़यों के ठहरने के लिए तैयार कमरों की गंदगी पर अपनी नाराज़गी जताई.
जहाँ एक ओर तय्यारियों में इस झोल ने भारत वासियों का सर शर्म से झुका दिया वहीं दूसरी ओर इसी हफ़्ते राष्ट्रमंडल खेलों की ब्रांड एम्बैसडर भारतीय महिला मुक्केबाज़ मारी कॉम ने पांचवीं बार विश्व मुक्केबाजी चैम्पिंशिप का ताज अपने नाम कर लिया. और भी है बहुत कुछ इस बार बीबीसी फन एन्ड गेम्स में.