Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीबीसी फन ऐंड गेम्स

बीबीसी फन एंड गेम्स में इस बार बात हो रही है आईसीसी अवार्ड्स, चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत के प्रर्दशन, बॉक्सर विजेन्दर और फॉर्मूला वन ड्राइवर फर्नाडो अलोन्सो की.

जोहान्सबर्ग में दिये गये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल, आईसीसी, अवार्ड्स में भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को वनडे प्लेयर ऑफ द इयर और गौतम गंभीर को टेस्ट प्लेयर ऑफ द इयर का पुरुस्कार मिला.

राहुल द्रविड़ के बाद गंभीर इस अवार्ड को पाने वाले दूसरे भारतीय है और वो कहते हैं कि उनके लिये ये बड़ा सम्मान हैं. साथ ही गंभीर ये भी कह रहे हैं कि जिस तरह से भारतीय टीम पिछले डेढ़ साल से खेल रही है, वो नम्बर वन स्पॉट की हक़दार है.

साथ ही सुनिये ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी मिचेल जॉनसन को जिन्हें मिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड. जॉनसन कहते हैं कि वो इस सम्मान को पाकर हैरान हैं.

कार्यक्रम में इस बार चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत के प्रर्दशन की भी चर्चा हो रही है. भारत पहले ही दौर में टूर्नामेंट से बाहर हो गया.

सुनिये इस बारे में क्या कहना है कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का. साथ ही सुनिये युवराज सिंह को जो कह रहे हैं कि वो दो बार से चैंपियन्स ट्रॉफी के दौरान चोटिल होने से निराश हैं.

चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत के प्रर्दशन के बारे में पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह की राय भी आप कार्यक्रम में सुन सकते हैं. साथ ही सुनिये क्या सोचते हैं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम धोनी की कप्तानी के बारे में.

2010 में दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों पर भी नज़र डाल रहा इस हफ्ते का कार्यक्रम. पिछले दिनों इन खेलों की तैयारियों को लेकर कई आशंकाएं जताई गईं.

लेकिन दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित कहती हैं कि सभी काम समय से पूरा हो जाएगा.

कार्यक्रम के आखिर में सुनिये भारतीय मुक्केबाज़ विजेन्दर सिंह जो 75 किलोग्राम वर्ग में रैंकिंग्स में नम्बर वन पर पहुंच गये हैं.

साथ ही सुनिये फॉर्मूला वन ड्राइवर फर्नांडो अलोन्सो को जो 2010 से रेनो की जगह फेरारी के लिये रेस करेंगे. अलोन्सो कहते हैं कि फेरारी के साथ जुड़ना उनके सपने का पूरा होना जैसा है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+