बीबीसी फ़न ऐंड गेम्स: खेलों की चटपटी गपशप
चैन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच इस सप्ताह पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुरु हुआ. इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन का कहना है कि उनकी टीम को भारत में खेलना बहुत पसंद है और इसलिये उन्होंने अपना भारत का दौरा जारी रखने का फैसला किया.
वहीं भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी कह रहे हैं कि इस साल भारत का क्रिकेट के हर फॉर्म में अच्छा प्रर्दशन किया है. इसलिये भारत ये दो मैच श्रंखला जीत कर साल का अंत अच्छा करना चाहेगा.
विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनन्द भी चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम ये श्रंखला जीतकर टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच जाए.
अगले साल जनवरी में शुरु हो रहा है क्रिकेट का सबसे नया फॉर्म---टी 10 गली क्रिकेट जिसके लिये तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा को ब्रैंड एम्बैसेडर चुना गया है. लेकिन इशांत कहते हैं कि किसी भी क्रिकेटर के लिये टेस्ट क्रिकेटर के रुप में पहचान ही सबसे बड़ी पहचान है.
ऑस्ट्रेलियन लेग स्पिनर शेन वॉर्न पर इस सप्ताह मेलबर्न में एक म्यूज़ीकल---शेन वॉर्न द म्यूज़िकल---शुरु हुआ. इस नाटक में वॉर्न के क्रिकेट करियर के साथ ही उनकी विवादास्पद निजी ज़िंदगी के बारे में दिखाया गया है. शेन वॉर्न का किरदार निभा रहे अभिनेता एडी पर्फेक्ट कहते हैं कि इसके लिये उन्होंने तीन साल तक रिसर्च की.
इसके अलावा कार्यक्रम में सुनिये उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को. पिछले हफ्ते विश्व रैंकिंग में दसवें स्थान पर पहुंचने वाली सायना को इस सप्ताह बैडमिंटन वर्लड फेडरेशन ने 2008 का मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर चुना.
सायना नेहवाल विश्व रैंकिंग में दसवें स्थान पर पहुंच गई हैं.
सायना कह रही हैं कि अब उनका लक्ष्य अगले साल तक पहले पांच में पहुंचना है. साथ ही वो कहती हैं कि उनका सपना एक दिन वर्लड नम्बर वन बैडमिंटन प्लेयर बनना है.
बीबीसी फन एंड गेम्स में सुनिये मुंबई वीमेन्स क्रिकेट टीम की कोच और कप्तान को भी. कुछ समय पहले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई वीमेन्स टीम को क्रिकेट के बारे में कुछ टिप्स दी थी. कोच अंजलि पेंढारकर बता रही हैं क्या थीं वो टिप्स. कप्तान सीमा पुजारे कह रही हैं कि खिलाड़ियों को सचिन के साथ बात करके अच्छा लगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
