ज्वाला गुट्टा ने बैडमिन्टन के युगल मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीता था
इस हफ्ते बीबीसी फन एंड गेम्स में आप सुन सकते हैं बैडमिन्टन स्टार ज्वाला गुट्टा को.
ज्वाला ने हाल ही में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिन्टन के युगल मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीता था.
कार्यक्रम में आप जानेगें ज्वाला के जीवन के कई और पहलुओं को. ज्वाला ने खास बीबीसी को बताया की उन्हें खेल के अलावा और क्या पसंद है.
ज्वाला अपने खाली वक़्त में खरीदारी करना पसंद करती हैं. फिल्में देखने का शौक भी है ज्वाला गुट्टा को.
साथ ही उन्होंने ये भी बताया की वो 12 नवम्बर से शुरू होने वाले एशियाई खलों के लिए तैय्यारी कर रही हैं. वो मानती हैं की एशियाई खेलों में चुनौती कड़ी होगी. खासकर चीन के खिलाडियों से.
ज्वाला की हाँ में हामी भर रही हैं बैडमिन्टन स्टार सायना नेहवाल भी. जो कहती हैं की एशियाई खेल में बैडमिन्टन मुकाबले ओलम्पिक खेलों की टक्कर के होते हैं. सायना कहती हैं की उन्होंने एशियाई खेलों के लिए कमर कस ली है.
हाल ही में सायना ने भी राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था. और सायना की इस जीत का असर नज़र आया विज्ञापन दुनिया में भी.
सायना नेहवाल की ब्रांड वैल्यू है एक करोड़ रूपए
आज की तारीख़ में सायना की ब्रांड वैल्यू है एक करोड़ रूपए. सायना कहती हैं की वो खुश हैं.
उन्होंने इस मुकाम तक पहुचने के लिए कड़ी मेहनत की है.
कार्यक्रम में आप सुन सकते हैं फ़िल्म अभिनेता मिलिंद सोमन को भी. मिलिंद अपने ज़माने के राष्ट्रिय स्तर के तैरक रह चुके हैं. वो मानते हैं की अगर भारतीय तैराकों को सुविधा और मौके मिले तो वो किसी भी प्रतिस्पर्धा में जीत सकते हैं.
साथ ही आप मिलिंद से सुन सकते हैं कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी बातें भी.