IPL 2020: आरसीबी के कोच साइमन काटिच बोले- एक खिलाड़ी की वजह से हार गए मैच
नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत में मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव हीरो बनकर उभरे। यादव ने सूर्यकुमार ने 43 गेंदों में 79 रनों की नॉटआउट पारी खेली। सूर्यकुमार की इस पारी की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कोच साइमन कैटिच ने भी तारीफ की है। काटिच ने मैच के बाद कहा कि सिर्फ एक खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव की पारी ने उनसे मैच छीन लिया।
कैटिच ने मैच के बाद कहा, सूर्यकुमार अच्छा खिलाड़ी है। वो टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। एक समय उनका स्कोर 70 रन पर तीन विकेट था लेकिन सूर्यकुमार ने शानदार पारी खेलकर दबाव हटाया और हमारे लिये मैच में वापसी मुश्किल कर दी। कैटिच ने कहा कि मुंबई अच्छा खेली। हमारी शुरूआत शानदार थी लेकिन बीच में जल्दी विकेट गंवाने से हम बड़ा स्कोर नहीं बना सके।
बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई को 165 रनों की जीत के लिए चुनौती दी थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार ने 43 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए। उन्होंने मैच में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके प्रदर्शन के कारण, मुंबई ने 19.1 ओवर में 166 रन बनाए और 5 विकेट से मैच जीत लिया। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी सूर्यकुमार की प्रशंसा की है। सहवाग ने ट्वीट किया, बंदे में दम है सूर्यकुमार के प्रदर्शन के बाद, सहवाग ने ट्वीट किया कि 'बंदे में दम है'। जल्द ही एक नंबर होगा।
मुंबई इंडियंस के कीरेन पोलार्ड ने कहा, सूर्यकुमार यादव की पारी काफी ज्यादा कीमती थी। हम हमेशा बात करते हैं कि जब हम लक्ष्य का पीछा करते हैं तो टॉप ऑर्डर के शुरुआती तीन या चार में से किसी एक बल्लेबाज को अंत तक खड़ा रहना होता है और मैच जीतना होता है। यही चीज सूर्युकुमार यादव ने करके दिखाई। वो अच्छा करना चाहता है और इस मैच में भी उसने अपनी क्लास दिखाई है कि वो कितनी शानदार बल्लेबाजी कर सकता है। उसके अंदर नीली जर्सी को पहनने के लिए वो आग है, लेकिन वो अपनी निरंतरता को लगातार कायम रख रहा है, जो कि बतौर बल्लेबाज वो कर सकता है।
बता दें कि सूर्यकुमार ने पिछले 3 आईपीएल सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2018 में 36.57 की औसत से 512 रन बनाए थे। 2019 में, उन्होंने 32.61 की औसत से 424 रन बनाए थे। उन्होंने मौजूदा सत्र में 12 मैचों में 40.22 के औसत से 362 रन भी बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
