ऋषभ पंत, जो आपको हार्ट अटैक दे सकते हैं और सांसे रोकने वाले नजारें भी- श्रीधर
नई दिल्लीः टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर का कहना है कि ऋषभ पंत को आप जैसे देखते हैं वैसे ही नतीजे आपको उनसे मिलते हैं। उन्होंने कहा कि यह बाए हाथ का बल्लेबाज आपको हार्ट अटैक दे सकता है लेकिन साथ ही आपकी भी सांसे रोक देता है।
श्रीधर ने कहा कि यही बात पंत को बाकियों से अलग करती है।
उन्होंने कहा, "जो आप देखते हैं वही ऋषभ पंत से पाते हैं। वह आपको हार्ट अटैक दे सकते हैं, वह आपको दिल का दर्द दे सकते हैं, वह हार्ट ब्रेक दे सकते हैं, लेकिन वह ऐसे पल भी दे सकते हैं जो आपकी सांसे रोक दे," श्रीधर ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टड शो पर यह बात कही।
पंत ने ब्रिस्बेन में हीरो सरीखी 89 रनों की पारी खेली लेकिन श्रीधर का मानना है कि पंत अभी भी सीखने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट में अपनी कीपिंग पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसा भी होता रहा है कि पंत ने अभी बैटिंग और कीपिंग पर अतिरिक्त काम किया। ये अच्छी बात है कि उनका काम प्रगति पर है।
पंत ने ऑस्ट्रेलिया में खेले तीन टेस्ट मैचों में 68 का औसत निकाला और 2 बार अर्धशतक जड़े। उन्होंने 274 रन पूरी सीरीज में बनाए।
फील्डिंग कोच ने आगे कहा, "वह एक शानदार पैकेज हैं, शायद सबसे विस्फोटकों में एक और सबसे निडर क्रिकेटरों में एक। साथ ही वह एक बाए हाथ के बल्लेबाज है, तो वह मीडिल ऑर्डर में थोड़ी वैराइटी भी लेकर आते हैं। कुल मिलाकर, पंत एक पैकेज के तौर पर काफी दिलचस्प है।"
पंत फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में दिखाई देंगे जहां उनको साहा के साथ चुना गया है। पहला टेस्ट 5 फरवरी से शुरू हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
