Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोरोना पॉजिटिव हुये पहलवान दीपक पुनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी, अब घर में होंगे क्वारंटीन

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते कई सारे खेल प्रभावित हुए हैं और अब तक कई खिलाड़ी इस बीमारी के चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में इस महामारी की चपेट में राजीव गांधी खेल रत्न पाने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट भी आ गई थी जिसके बाद वह सेल्फ आइसोलेशन में चली गई। वहीं अब इस बीमारी की चपेट में आने वाले एक और पहलवान खिलाड़ी दीपक पुनिया को भी पिछले हफ्ते राष्ट्रीय कैम्प में भाग लेने के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और आगे कि जांच के लिये अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।

हालांकि रविवार को अस्पताल ने विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता पहलवान दीपक पूनिया को छुट्टी देते हुए घर में क्वॉरंटीन में रहने की सलाह दी है। ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर चुके पूनिया (86 किग्रा) के अलावा नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। ये तीनों सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्र में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थे जिसके पहले पहलवानों को क्वॉरंटीन में रखा गया था।

और पढ़ें: CPL 2020: वायरल हो रहा है राशिद खान का वाडियो, मैच के दौरान आंद्रे रसेल को मारी लात

साई ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रीय शिविर के लिए सोनीपत पहुंचाने पर साई के परीक्षण में पहलवान दीपक पूनिया पॉजिटिव पाए गए थे और अस्पताल में थे। अब डॉक्टरों ने उन्हें घर में क्वॉरंटीन की सलाह दी है क्योंकि उनकी स्थिति स्थिर है और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे। जिला कोविड नोडल अधिकारी ने उनके घर में रहने को स्वीकृति दी है।'

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण में पॉजिटिव पाये जाने के बाद तीनों खिलाड़ियों को आगे की जांच के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिविर के नियमों के मुताबिक कैम्प में भाग लेने वाले सभी सदस्यों (कोच, खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ) को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना जरूरी है, जिसके लिये 1 सितंबर को यह टेस्ट कराये गये थे।

और पढ़ें: 20 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज इयान बेल ने लिया संन्यास

आपको बता दें कि विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पूनिया तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर चुके हैं। इससे पहले एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन विनेश फोगाट कोरोना पॉजिटिव पाई होने के चलते खेल रत्न पुरस्कार लेने नहीं जा सकी थी। वह टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान है।

Story first published: Monday, September 7, 2020, 15:33 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+