India Vs Australia: शुभमन गिल के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय
India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले शुभमन गिल ने अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने वाले शुभमन गिल ने 65 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली, जोकि किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी पारी है। 45 रनों की पारी के दौरान गिल ने कुछ बेहतरीन शॉट खेले, जिससे उनकी प्रतिभा को आंका जा सकता है।
अपना पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल ने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। वह ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में मयंक अग्रवाल पहले पायदान पर हैं। उन्होंने 2018 में पहले टेस्ट में 76 रन की पारी खेली थी। जबकि पूर्व क्रिकेट दत्तू फडकर दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 1947 में सिडनी में अपने पहले टेस्ट में 51 रनों की पारी खेली थी।
बता दें कि शुभमन गिल को पृथ्वी शॉ की जगह टीम में मौका दिया गया है। पहले टेस्ट की दोनों ही पारियों में विफल रहे शॉ की जगह गिल को प्लेइंग 11 में जगह मिली और इस मौके का गिल ने बेहतरीन फायदा उठाते हुए जबरदस्त पारी खेली। अपनी 45 रनों की पारी के दौरान गिल ने 8 चौके लगाए। मयंक अग्रवाल शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद गिल ने टीम की पारी को संभाला।
अहम बात यह है कि जब शुभमन गिल महज 4 रन के स्कोर पर थे तो उन्हें एक जीवनदान मिला था। इसके बाद 28 रन के स्कोर पर भी गिल को एक और जीवनदान मिला जब टिम पेन ने उनका कैच छोड़ दिया। हालांकि गिल ने अर्धशतक का मौका गंवा दिया, लेकिन पुजारा के साथ मिलकर उन्होंने 61 रनों की अहम साझेदारी की। बता दें कि 79 ओवर तक भारत का स्कोर 226 रन है जबकि टीम ने 5 विकेट गंवा दिए हैं। इसके सात ही भारत के पास 31 रनों की बढ़त है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
