अनुष्का शर्मा ने उठाया तो विराट कोहली के मुंह से निकला, 'ओ तेरी', वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और दोनों के बीच का प्यार सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलता है। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ के खूबसूरतपलों को सोशल मीडिया पर साझा करते हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि दोनों ही अपनी प्राइवेसी को बनाए रखने में भरोसा करते हैं लेकिन अपने करोड़ो फॉलोवर्स के साथ कुछ खूबसूरत पलों को साझा करने से दोनों नहीं हिचकिचाते हैं। कुछ इसी तरह का एक वीडियो अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो हुआ वायरल
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो साझा किया है उसमे विराट कोहली पूरी तरह से चौंक जाते हैं। दरअसल एक शूट के दौरान अनुष्का शर्मा विराट कोहली को उठा लेती हैं, जिसपर खुद कोहली को यकीन नहीं होताहै। विराट को जब अनुष्का पीछे से उठाती हैं तो विराट कोहली को इसका यकीन नहीं होता और वो कहते हैं,ओ तेरी। लेकिन विराट कोहली को यकीन दिलाने के लिए अनुष्का एक बार फिर से विराट को उठाती हैं।
दूसरी बार भी अनुष्का ने कोहली को उठाया
दूसरी बार जब अनुष्का विराट को उठाती हैं तो वह अपने पति से कहती हैं कि वह खुद से अपने आप को ना उठाएं और मुझे आपको उठाने दे। जिसके बाद अनुष्का एक बार फिर से विराट को उठा लेती हैं औ कहती हैं कि क्या मैंने सच में ये कर दिया। बता दें कि हाल ही में विराट और अनुष्का पिता-माता बने हैं। अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम वामिक है। अनुष्का और विराट की शादी 2017 में हुई थी और अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया है।
आईपीएल में व्यस्त
फिलहाल विराट कोहली आईपीएल में व्यस्त हैं और वह आगामी सीजन के लिए तैयारी कर रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अपना पहला मुकाबला 9 अप्रैल को खेलेगी। कोहली आईपीएल के इस सीजन में पहली बार खिताब को अपने नाम करने की कोशिश करेंगे। पिछले सीजन में आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी, ऐसे में इस सीजन में टीम फाइनल में खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
