Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली ने दी IPL 2021 को विदाई, बोले- निराश हूं, लेकिन हम सिर ऊंचा कर सकते हैं

नई दिल्लीः विराट कोहली अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीम के कप्तान नहीं रहेंगे। उन्होंने आईपीएल के बीच में ही घोषणा कर दी थी कि बतौर कप्तान आरसीबी के लिए यह उनका आखिरी सीजन होने जा रहा है लेकिन फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि कोहली अभी आईपीएल में एक बल्लेबाज के तौर पर खेलना जारी रखेंगे।

कोहली ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे जब तक आईपीएल में है तब तक आरसीबी के साथ ही जुड़े रहेंगे। इस कमाल की प्रतिबद्धता का अंत भले ही नहीं हुआ लेकिन कोहली की कप्तानी के साथ एक युग का अंत तो हो ही गया है।

लो-स्कोरिंग मुकाबले में हुआ आरसीबी के सफर का अंत-

लो-स्कोरिंग मुकाबले में हुआ आरसीबी के सफर का अंत-

दुर्भाग्य से विराट कोहली एक बार फिर अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जिताने में कामयाब नहीं रहे और उन्होंने इसको लेकर अपनी निराशा भी प्रकट की है। आरसीबी की टीम प्लेऑफ के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 4 विकेट से हार गई। यह एक लो स्कोरिंग मैच था जिसमें विराट कोहली को आंशिक रूप से छोड़कर बाकी कोई भी बड़ा बल्लेबाज नहीं चल सका।

कोहली ने इस हार के बाद ट्वीट किया है कि यह वह नतीजा तो नहीं है जो वे चाहते थे लेकिन जिस तरीके से टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अपना चरित्र दिखाया है उस पर वे काफी गर्व महसूस करते हैं।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संतुष्ट कोहली-

कोहली आगे कहते हैं, "यह एक निराशाजनक अंत है लेकिन हम अपना सिर ऊंचा कर सकते हैं।" उन्होंने सभी फैंस, मैनेजमेंट और लगातार सपोर्ट के लिए सहयोगी स्टाफ का धन्यवाद अदा किया है।

कोली ने सीजन 2021 को विदाई देते हुए कुछ फोटोज भी शेयर की है जिसमें आरसीबी की टीम मेंबर हर्डल बनाए हुए हैं तो दूसरी फोटो में विराट कोहली बल्ले के साथ एक्शन में दिखाई दे रहे हैं और तीसरे में वे अपनी चिर परिचित भाव भंगिमाओं के साथ हैं।

कोई बड़ा बल्लेबाज नहीं चल सका-

कोई बड़ा बल्लेबाज नहीं चल सका-

इस मुकाबले में अगर कोई भी बड़ा ओवरसीज बल्लेबाज चल जाता तो कहानी पूरी तरह से पलट सकती थी क्योंकि आरसीबी ने 20 ओवर में केवल 138 रन बनाए थे जिसके बावजूद केकेआर को लक्ष्य हासिल करने में पसीने छूट गए। उन्होंने अंतिम ओवर में 2 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की।

सीजन में अच्छा करने वाले ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन इस मैच में काफी खराब रहा जिन्होंने 18 गेंदों में केवल 15 रन बनाए और एबी डिविलियर्स भी फिर से फेल हुए जिन्होंने 9 गेंदों में 11 रन बनाए। विराट कोहली ने 2013 में आरसीबी की कप्तानी ली थी और उसके बाद से उन्होंने 140 मैचों में अपनी टीम को लीड किया जिसमें 66 मुकाबलों में विजय हासिल हुई तो 70 मैचों में वे हारे भी।

Story first published: Tuesday, October 12, 2021, 14:19 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+