भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में रच दिया इतिहास, ये है 19 पदक विजेताओं की ऐतिहासिक लिस्ट
नई दिल्लीः भारत ने टोक्यो पैरालिंपिक में इतिहास रचा है। देश के लिए इन खेलों का यादगार समापन हुआ है जहां भारत ने 19 पदक अपने नाम किए हैं जो पैरालिंपिक के एक संस्करण में अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जापान की राजधानी में पैरा खेलों में 5 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक और 6 कांस्य पदक के साथ, शीर्ष 25 में भारत ने स्थान हासिल किया।
इससे पहले भारत ने 2018 में ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक में 13 मेडल बटोरे थे लेकिन यह रिकॉर्ड भी टूट गया। इससे ठीक पहले टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचा था जहां 7 पदक जीतकर, ओलंपिक में भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

टेबल टेनिस से शुरू, बैडमिंटन पर खत्म-
1968 से 2016 तक भारत ने 12 पदक जीते थे, लेकिन पैरा-एथलीटों द्वारा बार मुकाम बहुत ही ऊंचा कर दिया गया है। रियो पैरालिंपिक में केवल 4 पदक ही जीते थे। लेकिन इस बार पैरालिंपिक में भारत के सबसे बड़े दल से बहुत उम्मीद की जा रही थी - एक 54 शानदार खिलाड़ियों का समूह।
यह सब एक टेबल टेनिस पदक के साथ शुरू हुआ जिसमें भविनाबेन पटेल पैरालिंपिक में टेबल टेनिस पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। समाप्ति दो बैडमिंटन खिलाड़ियों के पदक जीतने के साथ हुई क्योंकि कृष्णा नागर ने पुरुष सिंगल SH6 श्रेणी में एक ऐतिहासिक स्वर्ण जीता और इससे पहले IAS अधिकारी सुहास यतिराज ने SL4 श्रेणी में रजत जीता।

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के पदक विजेताओं की पूरी सूची-
5 गोल्ड मेडल-
- अवनि लेखारा - गोल्ड - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1
- प्रमोद भगत - गोल्ड - पुरुष एकल SL3 बैडमिंटन
- कृष्णा नगर - गोल्ड - पुरुष एकल SH6 बैडमिंटन
- सुमित अंतिल - गोल्ड - पुरुषों की भाला फेंक F64
- मनीष नरवाल - गोल्ड - मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1

8 सिल्वर मेडल-
- भविनाबेन पटेल - रजत - महिला एकल क्लास 4 टेबल टेनिस
- सिंहराज - रजत - मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1
- योगेश कथुनिया - रजत - पुरुषों की डिस्कस F56
- निषाद कुमार - रजत - पुरुषों की ऊंची कूद T47
- मरियप्पन थंगावेलु - रजत - पुरुषों की ऊंची कूद T63
- प्रवीण कुमार - रजत - पुरुषों की ऊंची कूद T64
- देवेंद्र झाझरिया - रजत - पुरुषों की भाला F46
- सुहास यतिराज - रजत - पुरुष एकल बैडमिंटन SL4

6 कांस्य पदक-
- अवनि लेखारा - कांस्य - महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पॉजीशन SH1
- हरविंदर सिंह - कांस्य - पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी
- शरद कुमार- कांस्य - पुरुषों की ऊंची कूद T63
- सुंदर सिंह गुर्जर - कांस्य- पुरुषों की भाला फेंक F46
- मनोज सरकार - कांस्य - पुरुष एकल बैडमिंटन SL3
- सिंहराज - कांस्य - पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के पदकों का खेल-वार विवरण-
- एथलेटिक्स - 8
- शूटिंग - 5
- बैडमिंटन - 4
- तीरंदाजी - 1
- टेबल टेनी - 1
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
