Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Euro 2020: स्विट्जरलैंड फुटबॉल के लिए यादगार दिन, फ्रांस को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

नई दिल्लीः स्विट्जरलैंड और फ्रांस के बीच में यूरो कप का एक शानदार मुकाबला खेला गया है। इस मैच में स्विस टीम ने गत चैम्पियन फ्रांस को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। यह मैच बहुत ही दिलचस्प रहा क्योंकि पेनल्टी शूटआउट में मुकाबला गया जहां पर स्विस टीम को 5-4 से जीत मिली। स्विस टीम के यान समर ने फ्रांस के स्ट्राइक के स्ट्राइकर क्लियान एमबापे की किक को रोककर अपनी टीम के खाते में यह जीत डाल दी।

स्विट्जरलैंड के लिए यह जीत काफी खास है क्योंकि 1938 के बाद नॉकआउट स्टेज में यह इस टीम की पहली जीत है और 1954 के बाद वे पहली बार अंतिम 16 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इस मैच में भी मुकाबला टक्कर का चल रहा था क्योंकि एक्स्ट्रा टाइम बीत जाने के बाद भी दोनों टीमों का स्कोर 3-3 से बराबर था। इस जीत ने स्विट्जरलैंड की टीम को काफी लोकप्रिय बना दिया है और सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चाएं हो रही है क्योंकि यह कई मायनों में एक कमाल का मैच रहा।

1-3 से पीछे चल रही स्विट्जरलैंड ने अंतिम 5 मिनट में दो गोल दागकर शानदार वापसी की जिसके चलते मुकाबला अतिरिक्त समय में गया और फिर पेनल्टी शूटआउट खेलना पड़ा। यह फ्रांस के लिए एक किस्म का सदमा है क्योंकि यह टीम अच्छी तरह से आगे चल रही थी और करीम बेनजेमा ने दूसरे हाफ में 2 मिनट के अंदर ही दो गोल कर दिए थे। ऐसे में किसी ने नहीं सोचा था कि यह मुकाबला इतना करीब जाएगा और फ्रांस की हार भी हो सकती है।

स्विट्जरलैंड की टीम इससे पहले फर्स्ट हॉफ में आगे चल रही थी लेकिन बाद में फ्रांस ने दमदार वापसी की। मैच के 75वें मिनट तक पॉल पॉग्बा ने टॉप कार्नर से गोल दागकर इस बढ़त को 3-1 कर दिया। उसके बाद स्विट्जरलैंड का गेम शुरू हो गया जो शूट आउट में जाकर स्विस टीम की जीत के साथ समाप्त हुआ। इसका क्रेडिट सेफेरोविक को जाता है जिन्होंने मुख्य खेल खत्म होने से पहले पांच मिनट में एक गोल किया और फिर मारियो गावरानोविक ने 90वें मिनट में एक और गोल करके स्कोर की बराबरी कर दी।

अब स्विट्जरलैंड की टीम अंतिम 16 दौर में अपराजित स्पेन के साथ मुकाबला करेगी। स्पेन ने हाल ही में क्रोएशिया को मात देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है।

Story first published: Tuesday, June 29, 2021, 10:17 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+