IND vs SL: हार्दिक पांड्या का फ्लॉप शो जारी, करियर में पहली बार हुए LBW आउट
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच कोलंबो के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है, जिसे देखते हुए सीरीज के आखिरी मैच में शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम ने 6 बदलाव करते हुए 5 नये खिलाड़ियों को डेब्यू कराया। भारतीय टीम के लिये संजू सैमसन, नितिश राणा, कृष्णप्पा गौथम, चेतन साकरिया और राहुल चाहर भारत के लिये अपना वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने उतरे हैं।
सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन इसके बावजूद वो लड़खड़ाती नजर आ रही है। भारतीय टीम ने इस मैच में हार्दिक पांड्या को एक बार फिर से खिलाने का फैसला किया है। हालांकि पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पांड्या के लिये यह मैच कुछ खास साबित नहीं हुआ और उनका फ्लॉप शो एक बार फिर से मैच में देखने को मिला।
हार्दिक पांड्या ने इस मैच में 17 गेंदे खेलकर 3 चौके लगाये और 19 रन बनाये। हार्दिक पांड्या को प्रवीण जयविक्रमा ने एलबीडब्ल्यू कर वापस पवेलियन भेज दिया। उल्लेखनीय है कि यह हार्दिक पांड्या के करियर में पहली बार है जब वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एलबीडब्लयू का शिकार हुए हैं। हार्दिक पांड्या के लिये यह सीरीज कुछ खास नहीं रही है। पहले वनडे में हार्दिक को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था लेकिन दूसरे मैच में वो 3 गेंद खेलकर बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे।
वहीं गेंदबाजी की बात करें तो पहले दो मैच में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 9 ओवर फेंके हैं और सिर्फ एक ही विकेट हासिल किया है। ऐसे में हार्दिक पांड्या के लिये इस सीरीज में वापसी करने के लिये सिर्फ गेंदबाजी ही विकल्प बचा है। गौरतलब है कि भारतीय टीम के लिये इस मैच में शिखर धवन (13) कुछ खास नहीं कर सके लेकिन पृथ्वी शॉ (49) और संजू सैमसन (46) ने अच्छी शुरुआत के बाद अर्धशतक लगाने से चूक गये।
और पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर भुवनेश्वर समेत जा सकते हैं 3 खिलाड़ी, चोटिल प्लेयर्स को करेंगे रिप्लेस
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव (40) भी एक बार फिर से एलबीडब्ल्यू होकर वापस लौटे और अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। वहीं इसके बाद भारतीय टीम के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 35 ओवर की समाप्ति तक 8 विकेट खोकर सिर्फ 199 रन ही बना सकी है। श्रीलंका के लिये प्रवीण जयविक्रमा और अकिला धनंजय ने अब तक 3-3 विकेट हासिल किये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications