IPL में खराब प्रदर्शन के बाद WTC Final में कमेंट्री करते नजर आएंगे दिनेश कार्तिक
WTC final: आईपीएल 2023 का 16वां सीजन विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए बेहद खराब साबित हुआ। इस दौरान उन्होंने लीग में सबसे अधिक बार डक आउट होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के बाद अब कार्तिक डब्ल्यूटीसी फाइनल में कमेंट्री करते नजर आएंगे।
दरअसल, सात जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जाएगा। ये मैच इंग्लैंड के द ओवल में खेल जाएंगे। इस मैच के लिए अंपायर्स का भी घोषणा हो चुकी है, जबकि कार्तिक कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे। वहीं न्यूजीलैंड के क्रिस गफाने और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ को डब्लूटीसी के लिए ऑन-फील्ड अंपायर चुना गया है।
इसके अलावा इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो और श्रीलंका के कुमार धर्मसेना भी डब्ल्यूटीसी फाइनल में अंपायरिंग करेंगे, इसके अलावा वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन मैच रेफरी होंगे।
इस हाई वोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क की तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजी विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर सकत हैं, क्योंकि परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल होने की उम्मीद है। इसके अलावा सभी की निगाहें तेजतर्रार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर भी होंगी। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों से निपटना इतना भी आसान नहीं होगा।
दिनेश कार्तिक की मानें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति फाइनल में टीम इंडिया को नुकसान पहुंचा सकती है। कार्तिक ने बताया कि सिराज और शमी का टेस्ट किया जाएगा क्योंकि आईपीएल 2023 के बाद 5 दिवसीय क्रिकेट के लिए फिट रहना मुश्किल हो सकता है। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के रूप में कुछ प्रमुख गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने पूरे आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की है।
भारतीय टीम की फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, इशान किशन।
ऑस्ट्रेलिया टीम की फुल स्क्वाड
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
