IND vs WI 1st Test: शुभमन गिल नहीं, यशस्वी जायसवाल होंगे रोहित शर्मा के ओपनर, कप्तान ने दिया बड़ा हिंट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई को शुरू हो रहे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने एक बड़ा हिंट दिया है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के ओपन करने की उम्मीद जताई जा रही थी।
लेकिन अब कप्तान ने हिंट दिया है कि शुभमन ओपनिंग करने नहीं आएंगे। यह एक बड़ा खुलासा है और इससे टीम इंडिया के टॉप बॉर्डर की एक नई तस्वीर उभर रही है।
भारतीय टीम ने अपनी स्क्वायड में डोमेस्टिक परफॉर्मर के तौर पर अनकैप्ड खिलाड़ियों यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड को लिया है। क्योंकि चेतेश्वर पुजारा टीम में नहीं है इसलिए नंबर 3 का स्लॉट खाली है और माना जा रहा था कि यशस्वी जायसवाल को यहां पर फिक्स किया जा सकता है।
लेकिन जर्नलिस्ट विमल कुमार से बात करते हुए रोहित शर्मा ने इस बात की पुष्टि की कि शुभ्मन गिल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। गिल भारतीय टीम के ओपनर रहे हैं और टेस्ट मैच में भी उन्होंने ओपन किया है लेकिन रोहित की बात से साफ है कि वह यशस्वी जायसवाल को अपने ओपनिंग साझेदार के तौर पर खिलाने जा रहे हैं।
विमल कुमार से उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रोहित ने बताया, "जहां तक बल्लेबाजी पोजीशन का सवाल है तो शुभमन गिल नंबर 3 पर बैटिंग करेंगे। गिल खुद ही इस क्रम पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं। उन्होंने भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ को नंबर 3 की बल्लेबाजी पोजीशन के बारे में बताया था।
"उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ डिस्कस किया था कि कैसे वे अपने करियर में नंबर 3 नंबर 4 पर ही अधिकतर बल्लेबाजी करते रहे हैं। वे नंबर 3 पर कहीं ज्यादा योगदान दे सकते हैं। और हमारे लिए अच्छा भी है क्योंकि इससे हमें लेफ्ट और राइट हैंड बल्लेबाजों का कॉन्बिनेशन मिल जाएगा। बाएं हाथ के बल्लेबाज को हम काफी ढूंढ रहे हैं। अब हमारे पास एक बाएं हाथ का बल्लेबाज है और उम्मीद है कि वह टीम के लिए परफॉर्म करेगा और अपनी जगह पक्की करेगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
