For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Video: रैसलमीनिया से पहले आग बबूला हुए ब्राॅक लैसनर, सैंथ रॉलिंस को किया घायल

नई दिल्ली। रैसलमीनिया 35 का धमाल देखने के लिए फैंस के पास अब कुछ ही समय बचा है। इवेंट न्यूयॉर्क शहर के 13 किलोमीटर दूर बाहर ईस्ट रदरफोर्ड के मेटलाइफ स्टेडियम में 7 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा जहां कई खतरनाक रेसलर भिड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं रिंग में अपनी फुर्ती से सबको चित्त करने वाले ब्राॅक लैसनर वापसी के बाद रैसलमीनिया से पहले आग बबूला होते दिखाई दिए। पिछले हफ्ते हुई मंडे नाइट राॅ में उन्होंने अपने गुस्से का शिकार सैंथ राॅलिंस को बनाया।

मार-मारकर किया घायल
रैसलमीनिया 35 में इन दोनों रेसलरों का मैच तय हो चुका है। दोनों यूनिवर्सल चैंपियन के लिए भिड़ेंगे, लेकिन ब्राॅक लैसनर ने 28 जनवरी को हुई राॅ में दिखा दिया कि सैंथ राॅलिंस क लिए जीतना आसान नहीं। इस दाैरान पाॅल हेमल ने जमकर लैसनर की तारीफ की और कहा कि राॅलिंस भी यह जानते हैं कि लैसनर को हराना मुश्किल है। यह सुनने के बाद जब राॅलिंस रिंग में आ गए और लैसनर से भिड़ गए। लेकिन लैसनर ने उनको मार-मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। लैसनर बहुत ही ज्यादा गुस्से में नजर आए और उन्होंने रॉलिंस को छह बार F5 मारे।

1 महीने तक रह सकते हैं बाहर
खबरों के अनुसार राॅलिंस इस वक्त चोट से गुजर रहे हैं। उनकी चोट कितनी गंभीर है, हालांकि इसकी पूरी जानकारी नहीं लेकिन जॉन पोलाक का कहना है कि सैथ रॉलिंस इस समय चोट से गुजर रहे हैं और इस बात की संभावना है कि वह ना केवल इस हफ्ते होने वाले रॉ के एपिसोड से बल्कि वह रिंग से एक महीने के लिए बाहर हो सकते है।

यह भी नहीं है कि राॅलिंस रैसलमीनिया में नजर नहीं आएंगे। इवेंट को शुरू होने में अभी 2 महीने बाकी है। ऐसे में पूरी संभावना है कि राॅलिंस जल्द फिट होकर रिंग में लाैटेंगे और यूनिवर्सल टाइटल के लिए लैसनर से दो- दो हाथ करेंगे। वहीं डब्ल्यूडब्ल्यूई के पास भी इतना समय नहीं है कि वो लैसनर के लिए कोई अन्य विकल्प चुन सकें।

Story first published: Tuesday, February 5, 2019, 14:54 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+