INDvSA तीसरा टेस्ट LIVE:भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश, 187 रन पर पूरी टीम ढेर
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज (बुधवार) से जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है। 2-0 से सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया आखिरी मैच में सम्मान की जंग जीतने के इरादे से उतरेगी। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
केपटाउन में पहला टेस्ट 72 रन से और सेंचुरियन में दूसरा टेस्ट 135 रन से जीतने के बाद मेजबान टीम सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में विदेशी सरजमीं पर भारत की टेस्ट सीरीज में यह पहली हार है।
LIVE CRICKET SCORE:-
दक्षिण अफ्रीका की पारी
दक्षिण अफ्रीका ने धीमी शुरुआत करते हुए तीन रन बना लिए है। डिग एल्गर और ऐडेन मारक्रम खेल रहे है।
भारतीय पारी
पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। पहली पारी में पूरी टीम 76.4ओवरों महज 187 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान विराट कोहली ने 54 और चेतेश्वर पुजारा ने 50 रन बनाए, लेकिन बाकी के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशजनक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 13 रन पर ही अपने दो विकेट खो चुकी थी। विकेट पतन का सिलसिला लगातार जारी रहा। दक्षिण अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए ।
- भारतीय पारी में एक के बाद एक विकेट गिरते जा रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा (50) और पार्थिव पटेल (2) बनाकर आउट हो गए।
- वहीं हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
- भारत को चौथा विकेट गिर गया है। विराट कोहली (54) आउट हो गए।
- वहीं अजिंक्य रहाणे 9 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपना अर्थशतक पूरा कर लिया है।
- कोहली 52 रन बनाकर क्रिज पर है।
- वहीं चेतेश्वर पुजारा 21 बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 100 रन के पास हो गया है।
- लंच तक भारत का स्कोर 45/2, पुजारा-कोहली डटे
- 13 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, मुरली विजय 8 रन बनाकर आउट। रबाडा ने लिया विकेट।
- भारत को लगा पहला झटका, 0 पर आउट हुए केएल राहुल। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 रन।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है टीम इंडिया। भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा की जगह अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हुई है। वहीं अश्विन की जगह भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है।
भारतीय टीम इस प्रकार है- मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, पार्थिव पटेल (कीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रित बूमराह।
वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम में भी एक बदलाव हुआ है। अफ्रीका ने अपने एकमात्र स्पिन गेंदबाज केशव माहराज को बाहर कर दिया है। माहराज की जगह पर एंडिल फेहलुकवेओ को टीम में जगह दी गई है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम इस प्रकार है- डीन एल्गर, ऐडेन मार्करम, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (कीपर), वर्नन फिलेंडर, कागीसो रबाडा, मॉर्ने मॉर्केल, लुंगिसानी निग्डी, एंडील फहलुकवेओ
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
