Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 वर्ल्ड कप में मिल गया बड़ा मौका, उत्साहित और इमोशनल महसूस कर हैं राहुल चाहर

नई दिल्लीः राहुल चाहर को भारत की वर्ल्ड कप टीम में टी20 के लिए चुना गया है और बड़े स्पिनर यजुवेंद्र चहल को जगह नहीं मिली है। चहल की तरह राहुल भी लेग स्पिनर हैं और एक अनुभवी बॉलर की जगह युवा गेंदबाज का आना बड़ी उपलब्धि है। राहुल इस मौके की अहमियत को समझते हैं और वे विश्व कप में चुने जाने को लेकर उत्साहित व भावुक दोनों हैं। यहां तक की दीपक चाहर को भी जगह नहीं मिली है, ऐसे में राहुल चाहर उन कुछ युवा खुशनसीबों में शामिल हैं जो देश के लिए वर्ल्ड कप में प्रतिनिधित्व करेंगे।

राहुल इस समय मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े हैं जहां उनको आईपीएल की तैयारियों में बिजी देखा जा सकता है। मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों को खुशियों को दिखाने के लिए जानी जाती है और इस फ्रेंचाइजी ने विश्व कप में चुने जाने पर राहुल की भावनाओं को शेयर किया है।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर मुंबई इंडियंस ने राहुल के सामने कैमरा किया जहां वे कह रहे हैं, 'बहुत कठिन मेहनत की है, वर्ल्ड कप बहुत बड़ी चीज है, आपको ऐसी प्रतियोगितायों में अपने देश को रिप्रजेंट करने के मौके कम मिलते हैं तो मैं बहुत उत्साहित हूं और थोड़ा सा इमोशनल भी हूं।

राजस्थान का लेग स्पिनर 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट के लिए पूरी ताकत लगाना चाहता है। चाहर ने अपना डेब्यू भारत के लिए 2019 में किया था जब उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में मौका मिला था और वे मुंबई इंडिंयस टीम के अहम हिस्से हैं।

राहुल चाहर के सेलेक्शन पर बात करते हुए भारतीय सीनियर क्रिकेट चयन समिति के चेतन शर्मा बताते हैं कि राहुल गेंद को थोड़ा तेज करते हैं और वे संयुक्त अरब अमीरात की पिचों का अच्छा यूज कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चहल की गेंदों को फ्लाईट अधिक होती है जबकि राहुल के साथ ऐसा केस नहीं है।

राहुल दाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं। केवल 22 साल की उम्र रखने वाले राहुल ने भारत के लिए 1 वनडे मैच खेला है जिसमें उनको तीन विकेट मिले थे और वे 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेल चुके हैं। उनका रिकॉर्ड यहां पर 7 विकेट लेने का रहा जिसमें औसत 19.57 का है। वे आईपीएल में 38 मैच खेलकर 41 विकेट निकाल चुके हैं।

राहुल अभी युवा हैं और वे सीखने की प्रक्रिया के हिस्से हैं। यह देखने वाली बात होगी कि टी20 वर्ल्ड कप जैसी भयंकर दबाव की प्रतियोगिता में राहुल को भारतीय टीम मैनेजमेंट कैसे संभालता है।

Story first published: Thursday, September 9, 2021, 18:17 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+