Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

MI के खिलाफ जीत को कुंबले ने बताया खास, रवि बिश्नोई के लिए कही ये बात

चेन्नई। मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ पंजाब किंग्स ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज की है। मैच में एक तरफ जहां कप्तान केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और अर्धशतकीय पारी खेली तो दूसरी तरफ क्रिस गेल ने वापसी की और केएल राहुल के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की और पंजाब किंग्स की टीम को 9 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई की टीम बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जानीजाती है लेकिन जिस तरह से पंजाब के गेंदबाजों ने मुंबई को 131 रन के स्कोर पर रोक दिया टीम के गेंदबाजों का हौसला बुलंद हुआ है। टीम के अच्छे प्रदर्शन की तारीफ करते हुए टीम के कोच अनिल कुंबले ने भी खुशी जाहिर की है।

मुश्किल पिच थी

मुश्किल पिच थी

पंजाब किंग्स की जीत के बाद कोच अनिल कुंबले ने कहा कि जीत से खुश हूं, यह पिच बैटिंग के लिए मुश्किल पिच थी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद हम निराश थे, उस पिच पर 20-25 रन और होते तो बेहतर होता। आज के मैच में टीम ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। इस तररह की पिच पर आपको अपनी योजना को अच्छे से लागू करना होता है। शमी, हुडा, मोइजेज, बिश्नोई, अर्शदीप ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। टीम ने अच्छी फील्डिंग की। इस तरह के मैच में जीत दर्ज करने से टीम का हौसला बढ़ेगा। यह जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ था और मुंबई के खिलाफ जीत से टीम का हौसला बढ़ेगा।

रवि बिश्नोई पहले की तरह नहीं हैं

रवि बिश्नोई पहले की तरह नहीं हैं

पिछले सीजन में रवि बिश्नोई ने सभी मैच खेले थे। यहां जब पहली बार मैंने उन्हें देख तो वह पहले की तरह नहीं थे, मैं उनके साथ काम कर रहा था, उनके रन अप पर, वह लेग साइड तरफ ड्रिफ्ट कर रहे थे,इस वजह से वह टूर्नामेंट के शुरुआत के मैच में नहीं खेले, लेकिन उन्होंने काफी मेहनत की, जो भी उनके साथ दिक्कत थी उसे दूर किया गया, अब उन्होंने अच्छी वापसी की है। वह हमेशा से ही अच्छे खिलाड़ी रहे हैं,मेहनत करते हैं। अहम मैच में उन्होंने प्रदर्शन किया और विकेट लिए। पंजाब के अगले मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे, इसपर कुंबले ने कहा कि आगे के मैच में भी हम अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। हम एक बार में सिर्फ एक मैच के बारे में सोचते हैं। हर मैच हमारे लिए अहम है, अगला मैच केकेआर के खिलाफ है, हम कोशिश करेंगे कि मैच में अच्छा करें।

पंजाब किंग्स ने 9 विकेट से जीता मैच

पंजाब किंग्स ने 9 विकेट से जीता मैच

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 131 रन बनाए। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 63 रनों की सधी हुई पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 52 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के और 5 चौके लगाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों पर 33 रन बनाए। पंजाब की ओर से दीपक हुड्डा ने 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिाय, शमी ने 4 ओवर मे 21 रन देकर 2 विकेट लिए, रवि बिश्नोई ने 4 ओवर मे 21 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं पंजाब किंग्स की ओर से कप्तान केएल राहुल ने नाबाद 60 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

Story first published: Saturday, April 24, 2021, 11:19 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+