Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

UAE में हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड को काफी दिक्कतें होंगी : रमीज राजा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरूआत 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच के साथ हो रही है। यूएई की पिचे धीमी मानी जाती हैं, ऐसे में स्पिनरों को मदद मिलना लाजमी है। इसी के चलते कहा जा रहा है कि बल्लेबाजों के लिए क्रीज पर पैर जमाना आसान नहीं होगा। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भी इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड को काफी दिक्कतें आने वाली हैं।

रमीज राजा ने पाकिस्तान की पत्रकार सवेरा पाशा के साथ उनके यू-ट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि जिस टीम के पास बेहतरीन स्पिनर होंगे वो टीम अच्छा करेगी। हालांकि जो बड़े हिट लगाने वाले बल्लेबाज हैं उनको रन बनाने में परेशानी आएगी। जैसे क्रिस लिन, हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड को काफी दिक्कतें होंगी। हार्दिक पांड्या भले ही अच्छी स्पिन खेलते हैं लेकिन उन्हें भी काफी मुश्किलें होंगी।''

उन्होंने आगे कहा कि इस आईपीएल सीजन फ्रेंचाइज अलग रणनीति के साथ उतर सकती हैं। तेज गेंदबाजों को वहां पर दिक्कत होने वाली है, ऐसे में एक अलग तरह की प्लानिंग देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा, ''मेरे हिसाब से इस सीजन टीम सेलेक्शन काफी अलग होगा। तेज गेंदबाजों को दिक्कतें आएंगी और इसी वजह से काफी विविधताएं प्लेइंग इलेवन में देखने को मिल सकती हैं।''

बता दें कि सभी टीमें आईपीएल की तैयारियों में जुटी हुई हैं। कोरोना की वजह से इस बार का आईपीएल यूएई में खेला जा रहा है। इस आईपीएल सीजन भी हमें कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। कई दिग्गज खिलाड़ी इस बार के सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं।

Story first published: Wednesday, September 9, 2020, 15:36 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+