Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राशिद खान ने छोड़ी अफगानिस्तान की कप्तानी, T20 वर्ल्ड कप में टीम चयन पर जताई नाराजगी

नई दिल्लीः राशिद खान उन अफगान हस्तियों में शामिल हैं जो तालिबान के खिलाफ खुलकर भले ही बोल नहीं पा रहे हैं लेकिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से साफ जाहिर है कि वे देश के नए हालातों से बिल्कुल भी खुश महसूस नहीं कर रहे हैं। दुनिया के नेताओं से अफगानिस्तान को बचाने की पहले ही अपील कर चुके अनुभवी लेग स्पिनर और अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अब तत्काल प्रभाव से टी20 टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि वह संयुक्त अरब अमीरात में आगामी विश्व कप के लिए बोर्ड द्वारा घोषित टीम से खुश नहीं थे।

अफगान बोर्ड पर अब तालिबान का शासन है। राशिद खान के इस्तीफे के सनसनीखेज फैसले से कुछ मिनट पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा की थी। चयनकर्ताओं ने चोटिल तेज गेंदबाज हामिद हसन के साथ अनुभवी शापूर जादरान और विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद को टीम में शामिल किया है।

टी20 वर्ल्ड कप इस साल यूएई में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा। अपने मुताबिक टीम ना चुने जाने से नाराज राशिद ने ट्वीट करते हुए लिखा-

"कप्तान और राष्ट्र के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में, मैं टीम के चयन का हिस्सा बनने का अधिकार रखता हूं।

"चयन समिति और एसीबी (अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने उस टीम के लिए मेरी रजामंदी नहीं ली है जिसकी घोषणा एसीबी मीडिया ने की है। मैं अफगानिस्तान टी 20 टीम के कप्तान के रूप में भूमिका से हटने का निर्णय तुरंत प्रभाव से ले रहा हूं।

"अफगानिस्तान के लिए खेलना हमेशा मेरे लिए गर्व की बात होती है।"

राशिद खान यूनाइटेड किंगडम में हैं जहां वह द हंड्रेड में भाग ले रहे थे, वह टूर्नामेंट में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेल रहे थे।

टी-20 में दुनिया के शीर्ष क्रम के गेंदबाज राशिद को जुलाई में टी20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान का कप्तान बनाया गया था। उनके डिप्टी नजीबुल्लाह जादरान को 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था।

अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है और उसे पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दो क्वालीफायर के साथ ग्रुप 2 में रखा गया है।

Story first published: Friday, September 10, 2021, 8:49 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+