सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन ने नाम वापस लिया, हैमस्ट्रिंग की चोट नहीं हो पाई ठीक
नई दिल्लीः सेरेना विलियम्स ने अगले हफ्ते यूएस ओपन से नाम वापस ले लिया है। दिग्गज अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी ने बुधवार को कहा कि उनकी फटी हुई हैमस्ट्रिंग साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम से पहले पूरी तरह से ठीक नहीं होगी।
फ्लशिंग मीडोज में छह बार की विजेता विलियम्स का सीजन कुछ खास नहीं रहा है और पैर की चोट के कारण विंबलडन में अपने पहले दौर से ही बाहर हो गईं थीं।
39 वर्षीय की सेरेना 24वें ग्रेंड स्लैम की तलाश में है। उन्होंने टोक्यो में ओलंपिक को भी छोड़ दिया और यूएस ओपन के लिए ट्यून-अप इवेंट सिनसिनाटी मास्टर्स से भी बाहर हो गईं।
विलियम्स ने इंस्टाग्राम पर एक बयान में लिखा, "सावधानीपूर्वक विचार करने और अपने डॉक्टरों और मेडिकल टीम की सलाह का पालन करने के बाद, मैंने यूएस ओपन से हटने का फैसला किया है ताकि मेरी फटी हुई हैमस्ट्रिंग पूरी तरह से ठीक हो सके।"
उन्होंने एक किशोरी के रूप में 1999 यूएस ओपन में अपना पहला मेजर जीता था जो महिलाओं के खेल के वर्चस्व की राह में उनका पहला कदम था।
विलियम्सकी रैंकिंग अब गिरकर 22 हो गई है। वे आखिरी बार 2017 में अपनी बेटी के जन्म के कारण यूएस ओपन से चूक गईं।
वह 2018 और 2019 में फाइनल में पहुंची, दोनों को हारने से उनकी हताशा बढ़ गई क्योंकि उन्होंने मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लैम सिंगल खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी करने की भरसक कोशिश की।
सेरेना आगे लिखती हैं, "न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे रोमांचक शहरों में से एक है और खेलने के लिए मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है - मैं प्रशंसकों को देखने से चूक जाऊंगी लेकिन दूर से सभी के लिए चीयर्स करूंगी।"
पुरुषों के चैंपियन डोमिनिक थिएम और चार बार के विजेता राफेल नडाल के चोटों के कारण 2021 सीजन समाप्त होने के बाद विलियम्स टूर्नामेंट से बाहर होने वाला लेटेस्ट बड़ा नाम है।
यूएस ओपन का मुख्य ड्रॉ सोमवार से न्यूयॉर्क में शुरू हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
