IND vs AUS 1st ODI: फिंच के 5,000 रन पूरे, ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने
सिडनीः जब ऑस्ट्रेलिया कप्तान आरोन फिंच टीम इंडिया के सामने थे तो उनके सामने मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी थी। शमी के सामने फिंच का रिकॉर्ड अच्छा रहा है जिसमें उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज के सामने 161 रन बनाए हैं और केवल दो ही आउट हुए हैं जबकि स्ट्राइक रेट रहा है 93.60। मतलब साफ था कि फिंच एक आत्मविश्वास के साथ खेलने के लिए तैयार थे और हुआ भी यही।
वार्नर और फिंच की जोड़ी ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहले वनडे मैच में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दे दी है। दोनों ने खबर लिखे जाने शतकीय साझेदारी कर ली थी और फिंच ने अर्धशतक लगा दिया था। उन्होंने 69 गेंदों का सामना किया और 1 छक्के, 4 चौके लगाए। इतना ही नहीं उन्होंन डेविड वार्नर के साथ मिलकर 100 रनों की साझेदारी भी पूरी कर ली है।
इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने अपने 5 हजार वनडे रन पूरे कर लिए हैं। फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे तेज 5000 रन बनाए। उन्होंने कुल 126 पारियों में यह कारनामा किया।
इस मामले में डेविड वार्नर नंबर एक ऑस्ट्रेलियाई है जिन्होंने 115 पारियों में यह कारनामा किया था। नंबर तीन पर हाल ही में दिवंगत हुए डीन जोंस हैं जिन्होंने 128 पारियां ली थी।
नंबर चार पर मैथ्यू हेडन हैं जिन्होंने 132 पारियां खेली थी जबकि 135 पारियों को खेल कर पांच हजार वनडे रन पूरे किए।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- एरोन फिंच (c), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मारनस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (w), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड
भारतीय प्लेइंग इलेवन- शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (सी), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
