Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट टीम में शामिल किए गए रोहित शर्मा, सैमसन-साहा को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का पहले ही ऐलान किया जा चुका है, लेकिन टीम में कुछ बदलाव के लिए रविवार को एक बार फिर से बीसीसीआई की ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने बैठक की। बीसीसीआई की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है। बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि कुछ खिलाड़ियों की इंजरी रिपोर्ट और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की ओर से मिली अपडेट के बाद रविवार को चयनकर्ताओं की टीम की बैठक हुई। इस दौरान विराट कोहली को एडीलेड में होने वाले पहले टेस्ट के बाद पैटर्निटी लीव की अनुमति दे दी गई है। यानि पहे टेस्ट के बाद विराट कोहली वापस भारत लौट आएंगे।

रोहित शर्मा को लेकर बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि रोहित शर्मा से बात करने के बाद यह फैसला लिया गया है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 और वनडे सीरीज में आराम करेंगे, उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने कहा है कि संजू सैमसन को वनडे में अतिरिक्त विकेट कीपर के तौर पर शामिल किया गया है। बीसीसीआई की ओर से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को लेकर कहा गया है कि फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरू में फिटनेस पर काम कर रहे हैं। एक बार वह पूरी तरह से फिट हो जाए और तो उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया जाएगा। जबकि वरुण चक्रवर्ती को कंधे में चोट की वजह से आराम दिया गया है और उनकी जगह टी-20 सीरीज के लिए टी नटराजन को मौका दिया गया है।

आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रिद्धिमान साहा भी चोटिल हैं। उनके बारे में बीसीसीआई ने कहा कि साहो की दोनों हैमस्ट्रिंग इंजर्ड है। उनकी उपलब्धता पर बाद में फैसला लिया जाएगा। वहीं कमलेश नागरकोटी भी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर नहीं जा पाएंगे क्योंकि वह अभी भी मेडिकल टीम के साथ अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 16:58 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+