छठे गेंदबाज की कमी से जूझ रही टीम इंडिया, पांड्या की वापसी
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन जारी है। लगातार दूसरे मैच में टीम के गेंदबाज पहले पॉवर प्ले में एक भी विकेट नहीं ले पाए और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट की साझेदारी में 142 रन ठोक डाले। टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 83 रन बनाए जबकि एरॉन फिंच ने 60 रनों की पारी खेली। टीम को एक ऑलराउंडर की कमी काफी खल रही थी। टीम में हार्दिक पांड्या इस भूमिका को बखूबी निभाते हैं लेकिन चोटिल होने की वजह से वह गेंदबाजी नहीं कर रहे थे, हालांकि आज उन्होंने लंबे समय के बाद गेंदबाजी की और स्टीव स्मिथ का अहम विकेट अपने नाम किया।
हार्दिक पांड्या ने आज 4 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान उन्होंने 24 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। ऐसे में भारतीय टीम की उम्मीदें एक बार फिर से हार्दिक पांड्या को लेकर बढ़ गई हैं। वह टीम में ऑलराउंडर के तौर पर अहम भूमिका निभाते आए हैं, लिहाजा उनका फिर से गेंदबाजी करना टीम के लिए अच्छा संकेत है। आज के मैच की बात करें तो टीम की ओर से सात गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। छठे गेंदबाज के तौर पर हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल दोनों को कप्तान कोहली ने मौका दिया। लेकन मयंक अग्रवाल ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और 10 रन दिए इसके बाद उन्हें दूसरा ओवर नहीं दिया गया।
आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 389 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि स्टीव स्मिथ ने शतक जड़ा। 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ठीक रही और सलाी बल्लेबाजी मयंक अग्रवाल ने 28 और शिखर धवन ने 30 रनों की पारी खेली। लेकिन 58 रनों के स्कोर पर शिखर धवन हेजलवुड की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
