Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC के इस नए नियम से खुश नहीं हैं शाहिद अफरीदी, ट्वीट कर की ये अपील

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को ट्वीट करके ऑनफील्ड अंपायर के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने ट्वीट करके शाहिद अफरीदी ने नए नियम को लेकर नाराजगी जाहिर की है जिसके अनुसार ऑन फील्ड अंपायर गेंदबाज की टोपी, स्वेटर, सनग्लास आदि को नहीं ले सकते हैं। दरअसल आईसीसी ने कोरोना के चलते ऑन फील्ड अंपायरों को गेंदबाज की टोपी, सनग्लास वगैरह को पकड़ने पर रोक लगा दी है।

शाहिद अफरीदी ने आईसीसी को टैग करते हुए ट्वीट किया और लिखा मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये अंपायर गेंदबाजों की टेपी क्यों नहीं लेते हैं जबकि ये खिलाड़ी और मैनेटजमेंट भी उसी बायो बबल का हिस्सा हैं, यहां तक कि ये आपस में मैच खत्म होने के बाद हाथ भी मिलाते हैं, ऐसे में ये ऑनफील्ड अंपायर गेंदबाज की टोपी क्यों नहीं पकड़ते हैं। बता दें कि पीएसएल के कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी इस नियम पर नाराजगी जाहिर की और अंपायरों द्वारा कैप नहीं पकड़ने पर आपत्ति जाहिर की है। बता दें कि शाहिद अफरीदी पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान्स की ओर से खेल रहे हैं। पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैच के दौरान जब अंपायर ने उनकी कैप लेने से इनकार कर दिया तो अफरीदी इस बात से काफी नाखुश थे और फिर अफरीदी ने ईसीसी को ट्वीट करके इस नियम को लेकर नाराजगी जाहिर की।

बता दें कि मैच के दौरान जब गेंदबाज गेंदबाजी करने जाता है तो वह अपनी कैप, स्वेटर और सनग्लास वगैरह ऑन फील्ड अंपायर को देता था, लेकिन आईसीसी ने कोरोना महामारी के चलते इस नियम पर पाबंदी लगा दी है, जिसकी वजह से गेंदबाज अपनी कैप और सनग्लासेस वगैरह दूसरे फील्डर को देते हैं। आईसीसी ने अपने नियम में कहा है कि खिलाड़ी और अंपायरों को सोशल डिस्टेंसिंग को कायम रखना चाहिए, जिसमे खिलाड़ियों की कैप, टॉवल, सनग्लासेस, जंपर्स आदि को अंपायर को नहीं देना होगा।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 18:41 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+