सुरेश रैना ने खुद कर दिया खुलासा, धोनी और उन्होंने 15 अगस्त के ही दिन क्यों लिया संन्यास
नई दिल्ली: सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी ने एक ही घंटे के भीतर अपने इंटरनेशनल करियर रिटारमेंट की घोषणा करके सबको चौंकाया था। यह 15 अगस्त की शाम थी जब चेन्नई सुपर किंग्स के इन दो दिग्गजों ने नीली जर्सी को अलविदा कह दिया। पहले धोनी ने संन्यास की घोषणा की और फिर रैना ने।
रैना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, "आपके साथ खेलना बहुत प्यारा था @ mahi7781। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं इस यात्रा में आपके साथ शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिन्द! "

रैना ने किया खुलासा- पहले ही बना ली थी योजना
इसके साथ ही कयासों का दौर शुरू हो गया कि इन दोनों खिलाड़ियों ने आखिर एक ही दिन क्यों संन्यास ले लिया। अब इस बात की खुलासा खुद सुरेश रैना ने किया है।
यह बहुत से लोगों के लिए एक झटके के रूप में आया कि रैना ने भी 33 साल की उम्र में रिटायर होने का फैसला किया। अब, दैनिक जागरण को एक साक्षात्कार में, रैना ने खुलासा किया है कि दोनों ने अपने रिटायरमेंट की पूर्व योजना बनाई थी और कहा कि पहले ही तारीख और समय तय किया गया था।

एक साथ घोषणा का कारण बताया-
"हमने शनिवार (15 अगस्त) को रिटायर होने का मन बना लिया था। धोनी की जर्सी का नंबर 7 है और मेरा 3 है - इसे एक साथ रखें और यह 73 बनाता है। और 15 अगस्त को, भारत ने स्वतंत्रता के 73 साल पूरे किए, इसलिए बेहतर दिन नहीं हो सकता था, "रैना ने दैनिक जागरण को बताया।
CPL 2020: भारतीय समयानुसार पूरा शेड्यूल, लाइव टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जानकारी
धोनी ने शाम को 7:30 बजे जर्सी नंबर 7 को अलविदा कहा तो करीब आधे घंटे बाद सुरेश रैना ने भी अपने 3 नंबर जर्सी को अलविदा कह दिया। दोनों खिलाड़ियों के संन्यास का ऐलान करने के साथ ही यह फैक्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ।

नंबर 7 से धोनी का रहा है गहरा नाता-
2007 में टीम की कप्तानी संभालने से लेकर अब तक धोनी के करियर में सात नंबर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खुद धोनी भी अपने लिए सात नंबर को बहुत लक्की मानते हैं। धोनी का जन्मदिन सातवें महीने की 7 तारीख को आता है। धोनी का जन्म 7 जुलाई,1981 को हुआ था और शायद यही कारण है कि उनके करियर के साथ नंबर सात जुड़ गया। उनकी टीम इंडिया और आईपीएल की जर्सी का नंबर भी सात ही है। वह अपनी हर नई गाड़ी और बाइक खरीदते समय पूरी कोशिश करते हैं कि रजिस्ट्रेशन में नंबर 7 ही मिले।

ऑन फील्ड जुगलबंदी के लिए भी मशहूर है धोनी-रैना की जोड़ी-
धोनी और रैना के बीच ऑनफील्ड जितनी बढ़िया जुगलबंदी है उतनी ही बढ़िया मैदान के बाहर दोस्ती भी है। दोनों के साथ संन्यास लेने की खबरों ने इस बात की पुष्टी भी कर दी। दोनों ने वनडे मे एक साथ बल्लेबाजी करते हुए 73 पारियों में 57 की औसत के साथ 3585 रन जोड़े। इस दौरान उन्होंने 9 बार शतकीय और 18 बार अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई। वहीं टी20I की 21 पारियों मे इस जोड़ी ने 27 की औसत के साथ 549 रन जोड़े और इनके बीच दो बार 50+ रन की साझेदारी भी देखने को मिली।
अब सेना के साथ ज्यादा वक्त बिताएंगे धोनी, बिजनेस पार्टनर ने बताई आगे की प्लानिंग

अब पीली जर्सी में खेलते दिखेंगे दोनों दिग्गज-
धोनी और रैना दोनों ही अब आईपीएल के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। उसके लिए ये दोनों इस समय चेन्नई में ट्रेनिंग कर रहे हैं और टीम के साथ 21 अगस्त को यूएई के लिए रवाना होंगे जहां पर इस बार का आईपीएल खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
