Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस तारीख को शुरू हो सकता है रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा सीजन

नई दिल्ली। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा संस्करण 9 जनवरी से 16 फरवरी तक आयोजित होने की संभावना है। छह देशों भारत, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटरों के बीच होगा। सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में इंडिया लीजेंड्स ने पहला सीजन जीता था, जो महामारी के कारण दो चरणों में खेला गया था। पहला सीजन पिछले साल शुरू हुआ था और COVID-19 के प्रकोप के कारण इसे बीच में ही रोक दिया गया था।

शेष मैच इस साल की शुरुआत में खेले गए थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स ने भाग नहीं लिया और उनकी जगह बांग्लादेश की एक टीम ने ले ली। भारत ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के उद्घाटन सत्र की मेजबानी की जिसे सड़क पर सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित किया गया था। रिपोर्ट्स की माने तो श्रीलंका को अगले साल टूर्नामेंट की मेजबानी करने को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है। श्रीलंका के अलावा, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका भी टूर्नामेंट की मेजबानी करने की कतार में हैं और यह देखा जाना बाकी है कि प्रतियोगिता के होस्टिंग अधिकार कौन अर्जित करता है।

भारत ने मार्च 2021 में फाइनल में श्रीलंका को हराया था
इस साल की शुरुआत में मार्च में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को करीबी मुकाबले में हराया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के 11वें ओवर में 78 के स्कोर पर 3 विकेट गिर चुके थे। लेकिन फिर युवराज सिंह और युसूफ पठान ने शानदार साझेदारी के साथ वापसी की। दोनों ने 8 ओवर से भी कम समय में 85 रन जोड़कर पारी को फिर से जिंदा किया। युवराज ने जहां 41 गेंदों में चार चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 60 रन बनाए, वहीं युसूफ 36 रन पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे जिससे भारत ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बना दिए। जवाब में, श्रीलंका लीजेंड्स ने सनथ जयसूर्या और कौशल्या वीररत्ने के साथ कड़ा मुकाबला किया, लेकिन वे 14 रन से हार गए।

Story first published: Saturday, July 31, 2021, 15:45 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+