28 की हुईं अश्विनी पोनप्पा जापान ओपन में मचाएंगी धूम, सेक्सी फोटो से भरा है इंस्टाग्राम

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा सोमवार को 28 साल की हो गईं। इस मौके पर उनकी जोड़ीदार एन सिक्की रेड्डी ने मंगलवार को उन्हें सरप्राइज देकर चौंका दिया। दरअसल 325,000 डालर इनामी राशि के जापान ओपन में हिस्सा लेने के लिए पोनप्पा टोक्यों में हैं। जहां अश्विनी पोनप्पा और सिक्की का सामना कोरिया की चांग ये ना और लि सो ही की तीसरी वरीय जोड़ी से होगा।

मुझे बिस्तर से इन्हें (बैलून्स) हटाने का मन नहीं कर रहा है

मुझे बिस्तर से इन्हें (बैलून्स) हटाने का मन नहीं कर रहा है

टोक्यों में पोनप्पा के रूम में सिक्की ने एक सरप्राइज दिया। सरप्राइज देखकर पोनप्पा चौंक गईं। जिसेक बाद उन्होंने ट्वीट किया- "टोक्यो में मेरे कमरे में प्यारा सरप्राइज मिला। धन्यवाद सिक्की। मुझे बिस्तर से इन्हें (बैलून्स) हटाने का मन नहीं कर रहा है।"

पिता हॉकी प्लेयर, बेटी बैडमिंटन

पिता हॉकी प्लेयर, बेटी बैडमिंटन

बेंगलुरु में जन्मीं अश्विनी पोनप्पा के पिता एक राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी थे लेकिन पोनप्पा को बैडमिंटन पसंद था।

रजत पदक विजेता हैं पोनप्पा

रजत पदक विजेता हैं पोनप्पा

अश्विनी पोनप्पा ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में रजत पदक जीता था।

जमीनी स्तर पर बैडमिंटन के अधिक से अधिक डबल्‍स टूर्नामेंट कराने की जरूरत

जमीनी स्तर पर बैडमिंटन के अधिक से अधिक डबल्‍स टूर्नामेंट कराने की जरूरत

राष्ट्रमंडल चैम्पियन रह चुकीं अश्विनी पोनप्पा ने अभी हाल ही में कहा था कि देश में विश्वस्तरीय बैडमिंटन जोड़ियां विकसित करने के लिए जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में डबल्‍स टूर्नामेंट आयोजित करने की जरूरत है।

ज्वाला गुट्टा के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीत चुकीं पोनप्पा

ज्वाला गुट्टा के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीत चुकीं पोनप्पा

अपनी पूर्व जोड़ीदार ज्वाला गुट्टा के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीत चुकीं पोनप्पा अब उनके साथ बहुत कम ही नजर आती हैं। पोनप्पा की नई जोड़ीदार एन सिक्की रेड्डी हैं।

एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं पोनप्पा

एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं पोनप्पा

पिछले ही साल पोनप्पा ने ज्वाला के साथ दक्षिण एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता था।

दो बार जीता है उबर कप

दो बार जीता है उबर कप

अश्विन पोनप्पा विश्व चैम्पियनशिप-2011 में कांस्य पदक, बैडमिंटन का विश्व कप माने जाने वाले उबर कप में दो बार (2014, 2016) कांस्य पदक राष्ट्रमंडल खेलों-2010 में स्वर्ण पदक जीत चुकीं हैं।

वी. दीजू के साथ जोड़ी बनाकर भी जीते हैं मेडल्स

वी. दीजू के साथ जोड़ी बनाकर भी जीते हैं मेडल्स

2010 कॉमनवेल्थ में ज्वाला गुट्टा के साथ गोल्ड मेडल जीत चुकीं पोनप्पा ने वी. दीजू के साथ जोड़ी बनाकर भी मेडल्स जीते हैं। इन्होंने डब्लस इवेंट में नैशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2006 और 2007 में लगातार दो बार जीता है।

Story first published: Tuesday, September 19, 2017, 16:47 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+