Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के ना होने पर ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीत टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज की इस महीने से शुरुआत होने वाली है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौर पर पहुंच चुकी है और खिलाड़ी जल्द ही यहां प्रैक्टिस करते नजर आएंगे। लेकिन इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया के फैंस इस बात से जरूर दुखी हैं कि टेस्ट सीरीज में कप्तान विराट कोहली उपलब्ध नहीं होंगे। कप्तान कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं, यही वजह है कि उन्हें पैटरनिटी लीव मिली है और वह पहले टेस्ट के बाद वापस भारत लौट आएंगे।

विराट कोहली तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। लेकिन इस बाबत ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन का कहना है वह इस बात से निराश हैं कि विराट कोहली का सामना करने के लिए उनके पास कम मौके होंगे, जिन्हें दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। लॉयन ने कहा कि सीरीज के लिए दुख वाली बात है, आप दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के सामने खेलना चाहते हैं, मुझे लगता है कि स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुझंगे के साथ कोहली सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं, हालांकि यह हताशा वाली बात है कि कोहली नहीं होंगे लेकिन भारतीय टीम के पास और भी सुपरस्टार्स हैं।

लॉयन ने कहा कि भारतीय टीम के पास चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे हैं, इसके अलावा कुछ और भी युवा खिलाड़ी हैं जो टीम में आ रहे हैं। यह बेहतरीन चुनौती होगी। विराट कोहली के टीम में ना होने का यह मतलब नहीं है कि हम आसानी से ट्रॉफी को अपने नाम कर सकते हैं। हमे कोहली के ना होने के बाद भी काफी मेहनत करनी होगी, काफी अभ्यास और तैयारी करनी होगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम 3 वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया का दौरा 27 नवंबर से शुरू होगा, पहले वनडे 27 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू होगी।

Story first published: Friday, November 13, 2020, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+