Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20: बटलर-मलान की वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी, इंग्लैंड ने किया साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर मौजूद इंग्लैंड की टीम ने प्रोटियाज का सूपड़ा टी20 सीरीज में साफ कर दिया है। इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच भी जीत लिया है।

न्यूलैंड्स के केपटाउन में हुए इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट पर 191 रनों का अच्छा स्कोर बनाया जिसको इंग्लैंड ने बेहद तूफानी अंदाज में 17.4 ओवरों में ही 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

डेविड मलन ने 47 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली और उनको मैन ऑफ द मैच दिया गया। जबकि जोस बटलर भी 46 गेंदों पर 67 रन बनाकर नाबाद रहे। जेसन रॉय ओपनिंग में हालांकि विफल रहे और वे 16 ही रन बना पाए।

इससे पहले अफ्रीकी टीम डु प्लेसिस और वन दर दुसें की अर्धशतकीय पारियों के दम पर प्रोटियाज ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है। डु प्लेसिस ऐसे बल्लेबाज हैं जो टी20 के लिहाज से बुजुर्ग हैं लेकिन आईपीएल के दौरान से ही उनका बल्ला जमकर बोल रहा है और उनकी फिटनेस कमाल है। वे एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

इस मैच में डु प्लेसिस ने 37 गेंदों पर 52 रन बनाए जबकि दुसें ने अलग ही तेवर दिखाए और 5 छक्के लगाते हुए 32 गेंदों पर 74 रन बनाए।

इस मैच की खास बात मलान और बटलर के बीच की साझेदारी रही जो दूसरे विकेट के लिए 167 रनों की हुई। यह दूसरे विकेट के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी है। मलान को लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच दिया गया है।

बेन स्टोक्स को गेंद के साथ पहले टी20 में मौका नहीं दिया गया था लेकिन दूसरे मैच में वे विकेटहीन रहे। अब इस मैच में उनको फिर मौका मिला और उन्होंने दो विकेट निकाले।

अब चार दिसंबर से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इंग्लैंड की टीम एक और सीरीज विजय के लिए दावेदार मानी जा रही है।

Story first published: Wednesday, December 2, 2020, 9:53 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+