फाइनल में डीएवी जालंधर और भोपाल होंगे आमने सामने
नई दिल्ली . 14 फरवरी .वार्ता. गत विजेता डीएवी जालंधर और उपविजेता जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज भोपाल ने आज यहां अपने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर 15 वें एसएआईएल नेहरू चैंपियन कालेज हाकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर गए हैं
इस तरह एक बार फिर फाइनल में दोनों टीमें आमने सामने होंगी 1 डीएवी जालंधर ने सेमीफाइनल में एसजीजीएस चंडीगढ को 2..1 से जबकि एक अन्य सेमीफाइनल में भोपाल ने लयालपुर खालसा कालेज जालंधर को 3..1 से हरा दिया
डीएवी जालंधर ने तेजी से खेलते हुए 25 वें मिनट में लकविंदर सिंह के गोल की मदद से बढत बना ली 1 लेकिन दूसरे हाफ में चंडीगढ के राजेश कुमार ने पेनल्टी कार्नर की मदद से गोलकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया
लेकिन डीएवी जालंधर के अजय कुमार ने इंजरी टाइम में गोलकर अपनी टीम को 2..1 से जीत दिला दी
एक अन्य सेमीफाइनल में खालसा कालेज ने तीसरे ही मिनट विक्रमजीत के गोल की मदद से भोपाल पर बढत बना ली1 लेकिन वह अपनी बढत ज्यादा देर तक कायम नहीं रख सका और भोपाल की तरफ से आरिफ ने 14 वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया
हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1..1 की बराबरी पर थी 1 लेकिन दूसरे हाफ शुरू होने के साथ ही भोपाल के इरफान अली ने एक शानदार गोलकर अपनी टीम को 2..1 की बढत दिला दी 1 इसके कुछ देर बाद ही जुबैर अहमद ने तीसरा गोलकर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी
फाइनल मुकाबला डीएवी जालंधर और भोपाल के बीच कल खेला जाएगा
सत्यकाम.राणा 2143वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications