IPL 2021 : रुतुराज गायकवाड़ ने जीती ऑरेंज कैप, खूब बरसाए चाैके-छक्के
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के फाइनल में ऑरेंज कप जीतने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। फाइनल से पहले रुतुराज को रनों के मामले में सबसे आगे निकलने के लिए 24 रनों की जरूरत थी।
इयोन मोर्गन द्वारा टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए भेजने के बाद रुतुराज ने आईपीएल 2021 के फाइनल के पावरप्ले में राहुल को पीछे छोड़ दिया। रुतुराज एक बार फिर प्रभावशाली दिखे, क्योंकि उन्होंने पहले 6 ओवरों में केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण पर अटैक किया। रुतुराज ने 27 गेंदों में 32 रन बनाए। ऑरेंज कैप आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को दी जाती है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज मैच में फील्डिंग करते समय ऑरेंज कैप पहनता है।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज-
रुतुराज गायकवाड़- 635
फाफ डु प्लेसिस- 633
केएल राहुल- 626
शिखर धवन- 587
ग्लेन मैक्सवेल- 513
यह भी पढ़ें- धोनी ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड, ऐसा करने वाले इकलाैते कप्तान बने
पिछले पांच सीजन में किसके पास रही ऑरेंज कैप-
2020: केएल राहुल
2019: डेविड वॉर्नर
2018: केन विलियमसन
2017: डेविड वॉर्नर
2016: विराट कोहली
बनाए इतने रन
रुतुराज ने आईपीएल सीजन-14 में 16 मैचों में 45.35 की एवरेज से 635 रन बनाए। उन्होंने 136.26 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसमें खूब चाैके-छक्के भी रहे। उन्होंने इस सीजन में एक शतक भी आजमाया। रुतुराज ने लीग के 47वें मैच में राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 4 अर्धशतक भी आजमाए। रुतुराज ने सीजन में 64 चाैके तो 23 छक्के लगाए। रुतुराज इस सीजन में सबसे ज्यादा चाैके लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे। दूसरे नंबर पर शिखर धवन रहे जिन्होंने 63 चाैके लगाए। वहीं छक्कों के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान रहे। रुतुराज व फाफ डु प्लेसिस ने 23-23 छक्के लगाए हैं। वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल के नाम सबसे ज्यादा 30 छक्के रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications