IPL के इस सीजन में 10 सबसे तेज गेंद इन दो गेंदबाजों ने डाली, देखिए लिस्ट
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में तेज गेंदबाजों का दबदबा बरकरार है। एक के बाद एक मैच में तेज गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और लगातार विकेट हासिल कर रहे हैं। इस सीजन में गेंदबाजों ने 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार या उससे अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की है। अभी तक हुए मैचों की बात करें तो तेज गेंदबाजों ने 48 बार 150 या उससे अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की है। इस लिस्ट में एनरिक नॉर्खिया का नाम सबसे ऊपर है। एनरिक ने 16 बार 150 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की है। वहीं जोफ्रा ऑर्चर, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कैगिसो रबाडा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है।
आईपीएल के इस सीजन में सबसे तेज पांच गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी एनरिक नॉर्खिया के नाम हैं। उन्होंने अबतक की सबसे तेज गेंद 156.22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकी है। उनके बाद छठी सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड जोफ्रा आर्चर के नाम है। उन्होंने 153.62 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अपनी सबसे तेज गेंद इस आईपीएल के सीजन में फेंकी है। इस आईपीएल सीजन में पांच सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड एनरिक के नाम है तो इन पांच गेंदों के बाद अगली पांच सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड आर्चर के नाम है।
आईपीएल के सीजन की 10 सबसे तेज गेंद
- 156.22 किलोमीटर प्रति घंटा (एनरिक नॉर्खिया)
- 155.21 किलोमीटर प्रति घंटा (एनरिक नॉर्खिया)
- 154.74 किलोमीटर प्रति घंटा (एनरिक नॉर्खिया)
- 154.21 किलोमीटर प्रति घंटा (एनरिक नॉर्खिया)
- 153.72 किलोमीटर प्रति घंटा (एनरिक नॉर्खिया)
- 153.62 किलोमीटर प्रति घंटा (जोफ्रा आर्चर
- 153.36 किलोमीटर प्रति घंटा (जोफ्रा आर्चर)
- 153.23 किलोमीटर प्रति घंटा (जोफ्रा आर्चर)
- 153.13 किलोमीटर प्रति घंटा (जोफ्रा आर्चर)
- 152.55 किलोमीटर प्रति घंटा (जोफ्रा आर्चर)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
