सोशल मीडिया से दूर जाना है, तो हम इसके लिए भी तैयार हैं : स्टुअर्ट ब्रॉड
नई दिल्ली। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर मशहूर हस्तियों को फैंस द्वारा प्यार देखने को मिलता है को कभी-कभी उनके अपशब्दों का भी सामना करना पड़ता है। अब ट्रोल होने से बचने के लिए, इंग्लैंड की टीम ने सोशल मीडिया को बायकाट करने का फैसला किया है। कहा जा है कि इंग्लैंड की टीम सोशल मीडिया का बहिष्कार कर रही है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने यह बात कही है।
जोफ्रा आर्चर और इंग्लैंड टीम के मोईन अली सोशल मीडिया पर दुर्व्यवहार के शिकार थे। इस अवसर पर ब्रॉड ने कहा, "हम सोशल मीडिया पर ट्रोल के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आ रहे हैं। अगर हमें एक टीम के रूप में एक साथ आने के लिए सोशल मीडिया से दूर जाना है, तो हम इसके लिए भी तैयार हैं। अगर टीम के साथियों को लगता है कि चीजें बदलने की जरूरत है तो करेंगे। इसलिए हमारे से बहुत बड़े लोग हैं जो इस प्रकार के निर्णय स्पष्ट रूप से कर सकते हैं। ड्रेसिंग रूम में मौजूद लोग भी मदद करेंगे। अगर इंग्लैंड की टीम यह फैसला करती है, तो यह सभी के लिए एक बड़ा संदेश होगा।
मशहूर बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कुछ दिन पहले मोइन अली के बारे में विवादित बयान दिया था। उसने कहा था, "अगर मोइन अली क्रिकेट नहीं खेल रहा होता, तो वह अब एक आतंकवादी संगठन के लिए काम कर रहा होता।" तसलीमा नसरीन को भी जोफ्रा आर्चर ने जवाब दिया था। उस समय उन्होंने कहा कि क्या तुम ठीक हो? मुझे नहीं लगता कि आप ठीक हैं।
गाैर हो कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम से पहले वहां क घरेलू फुटबॉल क्लब ने भी सोशल मीडिया का बहिष्कार करने की बात कही थी। पिछले सप्ताह ही स्कॉटिश चैंपियन रेंजर्स और इंग्लैंड के दूसरे स्तर की टीम स्वानसी सिटी के कई खिलाड़ियों ने कहा था कि वो एक हफ्ते के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बहिष्कार करेंगे। नस्लीय दुर्व्यवहार के कारण उन्होंने यह फैसला लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
