For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनीं भवानी देवी

नई दिल्ली। भारतीय तलवारबाज भवानी देवी ने खेल जगत के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। ओलंपिक में क्वालिफाई करने वाली भवानी देवी पहली भारतीय तलवारबाज बन गई है। खुद खेल मंत्री किरन रिजजू ने ट्वीट करके भवानी को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करके लिखा भारतीय तलवारबाज भवानी देवी को टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लिए बधाई, वह भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है, मेरे उनको बधाई।

बता दें कि भवानी देवी पिछले चार साल से निकोला जानोट्टी के साथ अभ्यास कर रही हैं। निकोला कई खिलाड़ियों को ट्रेन कर चुकी हैं, जिन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 2004 में भवानी देवी ने तलवारबाजी को अपना करियर चुना और 8 बार वह नेशनल चैंपिनय रह चुकी हैं। हालांकि 2016 में भवानी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थीं, लेकिन इस बार उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करके इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। इससे पहले भवानी देवी में हंगरी में हुए वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनाई थी।

वर्ष 2004 में जब चेन्नई में कई अलग-अलग खेलों का ट्रायल हुआ था तो इसमे स्क्वॉश, जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल और तलवारबाजी जैसे खेल शामिल थे। दूसरे खेलों में कोटा फुल हो चुका था, ऐसे में सिर्फ तलवारबाजी में ही जगह बची थी, जिसके बाद भवानी ने तलवारबाजी को ही अपना करियर चुना। बता दें कि इस बार ओलंपिक का आयोजन जापान के टोक्यो शहर में कराया जाएगा जोकि 23 जुलाई से शुरू हो रहा है और 8 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद पैरा ओलंपिक की शुरुआत होगी। जोकि 24 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेंगे। अहम बात यह है कि ओलंपिक का आयोजन पिछले साल होना था लेकिन कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया था।

Story first published: Monday, March 15, 2021, 15:24 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+