ऑटोग्राफ के साथ-साथ अपना दिल भी दे बैठे थे गावस्कर, दिलचस्प है प्रेम कहानी
नई दिल्ली: हाल ही में युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ सगाई की। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अफेयर था, तो वहीं इससे पहले हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक के प्यार में खोकर खुद को बुक करवा दिया। अब इस कपल का एक प्यारा बेटा है। वहीं कप्तान विराट कोहली ने भी अनुष्का शर्मा के साथ लंबे समय तक अफेयर रखने के बाद शादी की। क्रिकेटरों का प्यार में पड़ना कोई नई बात नहीं है, बल्कि रवि शास्त्री और कपिल देव भी अपने जमाने में लड़कियों के बीच काफी चर्चा में रहते थे। वहीं सुनील गावस्कर की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही, जो एक लड़की को ऑटोग्राफ के साथ-साथ अपना दिल भी दे बैठे थे।

दिलचस्प है गावस्कर की प्रेम कहानी
गावस्कर की पत्नी का नाम मार्शलीन हैं। मार्शलीन को जब गावस्कर ने पहली बार देखा था तो वह तभी उन्हें अपना हमसफर बनाने की सोच बैठे थे। हालांकि बड़ी मुशक्कत के बाद गावस्कर ने मार्शलीन को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों की पहली मुलाकात साल 1973 में हुई। उस सय मार्शली दिल्ली के लेडी श्रीराम काॅलेज में बीए कर रही थीं और गावस्कर अपने मैच के सिलसिले में वहां पहुंचे थे। कानपुर की रहने वाली मार्शनील उस वक्त दिल्ली में हो रहे मैच को देखने स्टेडियम पहुंची थीं। जब लंक ब्रेक था तो गावस्कर स्टूडेंट्स गैलेरी में खड़े थे कि तभी मार्शनील ऑटोग्राफ लेने के लिए उनके पास पहुंच गईं। बस फिर क्या था गावस्कर ने मार्शलीन की आंखों में आंखे डालकर देखा और ऑटोग्राफ के साथ-साथ अपना दिल भी दे बैठे।

फिर गावस्कर निकले कानपुर
मार्शलीन तो ऑटोग्राफ लेकर वहां से चलीं गई लेकिन गावस्कर ने उनकी तलाश करना शुरू कर दिया। वो उनको ढूंढते-ढूंढते सीधा कानपुर पहुंच गए। वहां उन्हें पता चला कि मार्शलीन के पिता की लैदर की फैक्ट्री भी है। गावस्कर ने दोस्तों से संपर्क किया और फिर मार्शलीन के घर का पता लगाया। फिर गावस्कर उनके घर के चक्कर लगाने लगे। अंत में गावस्कर ने मार्शलीन को शादी के लिए प्रस्ताव दिया। मार्शलीन और उनका परिवार भी खुशी-खुशी इस रिश्ते के लिए राजी हो गया, जिसके बाद मार्शनील और सुनील गावस्कर ने दोनों परिवारों के आशीर्वाद के साथ 23 सितंबर 1974 को शादी कर ली।

49 साल से अटूट है यह रिकॉर्ड
बता दें कि सुनील गावस्कर ने 49 साल पहले 19 अप्रैल 1971 को कैरिबियाई सरजमीं पर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जिसें आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है। दरअसल, गावस्कर डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अपने पहले ही टेस्ट मैच में सुनील गावस्कर ने 65 और नाबाद 67 रनों की पारियां खेली और 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की 8 पारियों में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए 774 रन बनाये। इसके साथ ही सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के जॉर्ज हेडली के 51 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा और डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
