Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिंग मामले में बोए से पूछताछ

नई दिल्ली. 11 दिसंबर .वार्ता. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर निकी बोए से दिल्ली पुलिस ने आज यहां वर्ष 2000 के मैच फिक्सिंग मामले में पूछताछ की

बांए हाथ के लेग स्पिनर 34 वर्षीय बोए इन दिनों इंडियन क्रिकेट लीग .आईसीएल. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने भारत आए हुए हैं और हैदराबाद हीरोज की आेर से खेल रहे हैं1 दिल्ली पुलिस ने मैच फिक्सिंग मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए उन्हें पिछले सप्ताह नोटिस जारी किया था1 इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए भी आरोपी हैं

बोए से दक्षिण दिल्ली के आर के पुरम इलाके में स्थित दिल्ली पुलिस आफिसर्स मैस में पूछताछ की गई1 उनके साथ यहां स्थित दक्षिण अफ्रीका उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारी भी आए हुए थे1 पूछताछ सुबह 11 बजे शुरू हुई और लगभग एक घंटे तक चली

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त .अपराध शाखा. सत्येन्द्र गर्ग ने बाद में पत्रकारों को बताया कि बोए से मैच फिक्सिंग मामले में पूछताछ की गई1 इस मामले के कुछ पहलुओं के बारे में पुलिस उनसे पूछताछ करना चाहती थी1 उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान बोए का रवैया काफी सहयोगपूर्ण था और उन्होंने सभी सवालों का संतोषजनक उत्तर दिया

उल्लेखनीय है कि क्रोनिए और भारतीय सट्टेबाजों के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत से दिल्ली पुलिस को इस मामले का पता चला था1 इसमें क्रोनिए. बोए और सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स का नाम सामने आया था1 बाद में क्रोनिए ने वर्ष 2000 में भारत..दक्षिण अफ्रीका एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रंृखला के दौरान मैच फिक्स करने की बात स्वीकारी थी

इस मामले की तहकीकात के लिए दक्षिण अफ्रीका में गठित किंग आयोग ने क्रोनिए. बोए और गिब्स को मैच फिक्सिंग दोषी ठहराया था1 बोए और गिब्स पर भारी जुर्माना लगाया गया1 लेकिन वे छह महीने के प्रतिबंध के बाद इससे मुक्त हो गए

प्रकाश.पार्थिव लखमी1625वार्ता1611

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:09 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+