मेलबर्न की पिच से खफा हैं बार्डर
ेसिडनी. 08 दिसंबर .वार्ता. आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बार्डर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बाक्सिंग डे .26 दिसंबर. से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के आयोजन स्थल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड .एमसीजी. की पिच को लेकर काफी गुस्से में हैं1 उनका कहना है कि यह भारतीय उपमहाद्वीप की धीमी पिच लगती है न .न कि आस्ट्रेलिया की उछालभरी पिच
.हेराल्ड सन. ने बार्डर के हवाले से कहा ..हमें ऐसे विकेट बनाने की क्या जरूरत है जो हमारे खिलाडियों के बजाय भारतीय खिलाडियों के मनमाफिक हो1.. पूर्व कप्तान ने कहा ..अगर यह विकेट धीमा खेलता है और इस पर गेंदें नीची रहती हैं तो भारतीय टीम आस्ट्रेलिया को कडी चुनौती दे सकती है क्योंकि यह उनके मनमाफिक विकेट है1 यही मेरी चिंता का सबब है1.. उन्होंने कहा ..हमें अपने खिलाडियों के हिसाब से अधिक उछालभरी पिचें बनानी चाहिए1.. आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज डेरन लेहमन ने कहा कि भारत अपने खिलाडियों के हिसाब से टर्न लेने वाली पिचें तैयार करता है इसलिए आस्ट्रेलिया को भी अपनी टीम के मजबूत पक्ष को ध्यान में रखते हुए उछालभरी पिचें तैयार करनी चाहिए
लेहमन ने कहा कि एमसीजी विकेट के धीमा होने का मतलब है कि तेज गेंदबाज शान टेट इसमें नहीं खेल पाएंगे1 उन्होंने कहा ..टेट अन्य किसी गेंदबाज से तेज गेंद डालते हैं1 अगर एमसीजी पिच के धीमा खेलने की रिपोर्ट सही है तो उन्हें अपनी गेंदबाजी में विभिन्नता लानी होगी1.. उल्लेखनीय है कि एमसीजी के क्यूरेटर टोनी वेयर ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह बाक्सिंग डे टेस्ट के लिए विकेट को और तेज बनाने की कोशिश करेंगे
क्रिकेट आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिल्डिच ने कहा कि वह एमसीजी विकेट पर अपना फैसला टेस्ट मैच समाप्त होने तक सुरक्षित रखेंगे
प्रकाश.लखमी1247वार्ता1240
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications