मां बनने वाली हैं टेनिस सुंदरी इवानोविच, अनोखे अंदाज में किया खुलासा
नई दिल्ली। सर्बिया की टेनिस स्टार एना इवानोविच जल्द ही मां बनने वाली है। वे प्रगनेंट हैं। टेनिस सुंदरी एना इवानोविच और मेनचेस्टर यूनाइटेड के मिडफिल्डर बास्टियन श्वांसटाइगर के घर में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है इसकी जानकारी उन्होंने अनोखे अंदाज में दी है। खुद इवानोविच ने अपने प्रेगनेंट होने का एलान कर दिया है।
हम जल्द ही एक परिवार के नए सदस्य का आने की उम्मीद कर रहे हैं
इवानोविच ने ट्विटर अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दी। वहीं श्वांसटाइगर ने फेसबुक पर एना और अपनी एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हम जल्द ही एक परिवार के नए सदस्य का आने की उम्मीद कर रहे हैं।"

फोटो में सफेद जूतों के तीन पेयर दिख रहे हैं
हालांकि इन सबके अलावा इवानोविच ने बेहद ही अनोखे व प्यारे ढंग से अपनी प्रगनेंसी का खुलासा किया। दरअसल इवानोविच ने एक फोटो ट्वीट किया। इस फोटो में सफेद जूतों के तीन पेयर दिख रहे हैं। एक बड़ा है दूसरा उससे छोटा और तीसरा बिल्कुल छोटा जो केवल नवजात को पहनाया जा सकता है। फोटो शेयर करते हुए इवानोविच ने लिखा- 'हमारे परिवार में थोड़ा सा विस्तार, इससे ज्यादा खुश और कुछ कुछ नहीं हो सकती।'

ये इवानोविच और श्वांसटाइगर का पहला बच्चा होगा
बता दें कि ये इवानोविच और श्वांसटाइगर का पहला बच्चा होगा। इवानोविच ने 29 साल की कम उम्र में ही टेनिस को अलविदा कह दिया था। 15 डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीते चुकीं पूर्व नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी इवानोविच एक ग्रेंड स्लैम खिताब भी जीत चुकी हैं। साल 2008 में उन्होंने फैंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

पिछले साल की थी शादी
एना और बस्टियन ने जुलाई 2016 में इटली के वेनिस शहर के एक चर्च में शादी की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
