टोक्यो ओलंपिक के लिए बड़ा झटका, कनाडा ने भाग लेने से किया मना

नई दिल्ली। कनाडा ने टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों को एक बड़ा झटका दे दिया है। कनाडा ने अपने खिलाड़ियों को टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। कोरोना वायरस के चलते कई टूर्नामेंट पहले से ही स्थगित हो चुके हैं। ऐसे में इस महामारी के चलते ओलंपिक 2020 के आयोजन पर असमंजस की स्थिती बनी हुई है। कनाडा ओलंपिक 2020 से अपना नाम वापस लेने वाला पहला देश बन गया है। इसे टोक्यो ओलिंपिक के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।लेकिन इस महामारी के बढ़ते कहर को देखते हुए कनाडा ओलिंपिक कमेटी ने मुश्किल और काफी बड़ा फैसला लिया है।

कनाडाई ओलंपिक समिति और कनाडाई पैरालिम्पिक समिति का कहना है कि वो 24 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिए टोक्यो में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एथलीटों को नहीं भेजेंगे। वहीं कोरोना वायरस महामारी के बीच एथलीटों की सुरक्षा और आम जनता का हवाला देते हुए दोनों समितियां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से एक साल के लिए खेलों को स्थगित करने का मांग कर रही हैं।

समितियों ने रविवार रात एक बयान में कहा, "खिलाड़ी और दुनिया की सेहत और सुरक्षा से ज्यादा उनके लिए कुछ भी अहम नहीं है। ये सिर्फ खिलाड़ियों की सेहत को लेकर नहीं है बल्कि बाकी लोगों की सेहत को लेकर भी है। कोरोना वायरस और इसके ख़तरे को देखते हुए यह हमारे खिलाड़ी, उनकी सेहत, उनके परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है।" कनाडा के इस कदम से टोक्यो ओलंपिक पर और भी संकट गहरा गया है।

पहले ही इस खेल को स्थकगित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई देश कह चुके हैं। ऐसे में एक अहम टीम का इसमें न खेलने के फैसले से स्थगित करने की मांग को बल मिलेगा। लगातार बढ़ रहे दबाव को देखते हुए अब आईओसी को ओलंपिक खेलों को लेकर आखिरी फैसला लेना होगा। कोरोना वायरस महामारी से अब तक दुनियाभर में 3.3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि 14.5 हजार लोग जान गंवा चुके हैं।

Story first published: Monday, March 23, 2020, 11:21 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+