वेंगसरकर और पवार की बैठक अब अगले हफ्ते होगी
मुंबई 07 दिसंबर .वार्ता. मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बी सी सी आई. के प्रमुख शरद पवार से अब अगले हफ्ते ही मिल सकेंगे1 वेंगसरकर को चयनकर्ताओं के लिए जारी सात सूत्रीय दिशा निर्देशों के मसले पर एक..दो दिनों में पवार से मुलाकात करनी थी. लेकिन सूत्रों के अनुसार ये मुलाकात अब अगले सप्ताह ही संभव है1 वेंगसरकर के नजदीकी सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया.. वेंगसरकर आग्र पवार के बीच बैठक अगले हफ्ते होगी और बहुत संभव है दोनो 14 दिसंबर को मिलेंगे1 इसके साथ ही वेंगसरकर का शनिवार से बेंगलूर में पाकिस्तान के खिलाफ् शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में उपस्थित रहने का रास्ता साफ् हो गया है1 वेंगसरकर ने बुधवार को तीसरे टेस्ट और आस्ट्रेलिया दौरे के लिए संभावितों के चयन के लिए हुई चयन समिति की बैठक में हिस्सा लिया था1 हालांकि पहले यह कयास लगायो जा रहे थे कि बोर्ड के रवैये से नाराज वेंगी शायद इस बैठक मेंं हिस्सा न लें1 दरअसल.बोर्ड ने पिछले दिनों सात सूत्रीय दिशानिर्देश जारी कर चयनकर्ताओं के कालम लिखने और मीडिया तथा अखबारों को इंटरव्यू देने पर प्रतिबंध लगा दिया था1 वेंगसरकर ने इसे चयनकर्ताओं का अपमान बताया था1 उन्होंने कहा था कि वह लंबे समय से कालम लिखते आ रहे हैं और अगर बोर्ड चाहता कि वह कालम नहीं लिखें तो उन्हें उचित हर्जाना मिलना चाहिए1 बाद में पवार ने स्पष्ट किया था कि बोर्ड किसी भी हालत में चयनकर्ताओं को कालम लिखने की छूट नहीं देगा. लेकिन इसके बदले चयनकर्ताओं को हर्जाना देने पर विचार किया जा सकता है1 उप्रेती.प्रेम .1929वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications