जब विश्व सुंदरी मानुषी से मिले हैंडसम विराट, यूं पूछ लिया सवाल
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर का आमना-सामना दिल्ली में हुए एक इवेंट में हुआ। ये दोनों सीएनएन न्यूज 18 'इंडियन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड्स शो में शामिल हुए। इस ईवेंट में विभिन्न क्षेत्रों के कई सितारे मौजूद थे। गौरतलब है कि विराट कोहली अपने शानदार प्रदर्शन और प्रेरणादायी नेतृत्व की बदौलत देश के युवाओं के रोल मॉडल बनकर उभरे हैं।

छिल्लर क्रिकेट और विराट कोहली की भी फैन हैं
भारत के लिए 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर क्रिकेट और विराट कोहली की भी फैन हैं। इस ईवेंट में विराट ने मानुषी को स्पेशल अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया। इस मौके पर विराट ने मानुषी से कहा, 'आपको ये अवॉर्ड देना मेरे लिए सम्मान की बात है।' हालांकि बाद में मानुषी ने भी विराट से सवाल पूछ लिया।

आप ऐसे बच्चों को क्या सीख देना चाहेंगे?
मानुषी ने कहा- मौजूदा समय में आप विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। कई युवा खिलाड़ी आप से प्रेरित होते हैं तो आप उन्हें किस प्रकार से अपने तरीके से उन सभी युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना चाहेंगे? छोटे बच्चे क्रिकेट को बहुत पसंद करते हैं और कोहली को अपना रोल मॉडल मानते हैं। आप ऐसे बच्चों को क्या सीख देना चाहेंगे।?

कभी किसी की तरह बनने की कोशिश नहीं की
मानुषी के इस सवाल का जवाब देते हुए विराट ने कहा, लोगों के बीच इस बात को जानने की काफी उत्सुकता है कि मैं कैसा था या मैं किसी स्थिति विशेष के लिए अपने आपको किस तरह से तैयार करता हूं। मेरे जीवन में बदलाव तब आना शुरू हुआ जब मैंने इसके बारे में सोचना शुरू किया। विराट ने कहा कि उन्होंने कभी किसी की तरह बनने की कोशिश नहीं की और न ही दूसरों के लिए खुद को बदला।

लोग ये समझेंगे की आप ढोंग कर रहे हैं
कोहली ने आगे कहा- 'मेरी नजर में सबसे पहले ये समझना जरूरी ये है कि आप क्या चाहते हैं और कब करते हैं। आपको फील्ड पर ही खुद को एक्सप्रेस करना होगा, लेकिन ये सच्चा होना चाहिए और दिल से निकलना चाहिए। वरना लोग ये समझेंगे की आप ढोंग कर रहे हैं और वे कभी आपसे कनेक्ट नहीं होंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
